छत्तीसगढ़ राज्य में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल में विस्तार, आचार संहिता लगने के पूर्व हो सकती है आधिकारिक घोषणा

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ राज्य में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल में विस्तार, आचार संहिता लगने के पूर्व हो सकती है आधिकारिक घोषणा

छत्तीसगढ़ राज्य में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल में विस्तार, आचार संहिता लगने के पूर्व हो सकती है आधिकारिक घोषणा 



रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द देखने को मिल सकता है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो से तीन दिनों में मंत्री मंडल में विस्तार हो सकता है। राजभवन को सजाने की तैयारी शुरू हो चुकी है और साथ ही नए मंत्रियों के लिए गाड़ियां भी तैयार करने की कवायद तेज हो चुकी है। 

आपको बता दें कि जल्द ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव भी होने वाले हैं।  चुनाव के लिए 31 दिसंबर के बाद अचार संहिता लगने के आसार हैं ऐसे में आचार संहिता लगने के पूर्व मंत्री मंडल में विस्तार देखने को मिल सकता है।    
छत्तीसगढ़ में मंत्री मंडल विस्तार की चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं। रुक रुक कर खबरें आ रही हैं कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार जल्द ही मंत्रीमंडल विस्तार करेगी। हाल ही में इसको लेकर सीएम साय ने कहा है 
कि वो तो होना ही है, जबतक होता नहीं इंतज़ार करना होगा। 

वर्तमान में प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत कुल 11 मंत्री हैं, जबकि 13 मंत्री बनाए जाने की परंपरा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा की तर्ज पर यहां भी मंत्रिमंडल में 14 मंत्रियों की गुंजाइश हो सकती है। हरियाणा में भी 90 सीटों वाली विधानसभा है और वहां भाजपा की सरकार में 14 मंत्री बनाए गए हैं। 26 से 31 दिसंबर के बीच क्रिसमस के बाद और नए साल के आगमन से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
सरकार ने पहले एक मंत्री पद रिक्त रखा गया था, लेकिन बृजमोहन अग्रवाल के सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हो गए। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की गई है।

मंत्रिमंडल में इन नामों को मिल सकता है साय सरकार में जगह...

रायपुर से बात करें तो मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व मंत्री राजेश मूणत का नाम सुर्खियों में है। वह रमन सरकार में आवास एवं पर्यावरण, ट्रांसपोर्ट, पीडब्ल्यूडी, नगरीय प्रशासन जैसे बड़े विभाग संभाल चुके हैं। इसके अलावा तेजतर्रार छवि के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर अपने संसदीय ज्ञान और गहरी राजनीतिक समझ के लिए जाने-पहचाने जाते हैं, उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की जगह रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए सुनील सोनी, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा और आरंग के युवा विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नाम की भी चर्चा है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom