छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने आईपीएस के विभिन्न बैचों के अधिकारियों को पदोन्नति देने का किया आदेश जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने आईपीएस के विभिन्न बैचों के अधिकारियों को पदोन्नति देने का किया आदेश जारी

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने आईपीएस के विभिन्न बैचों के अधिकारियों को पदोन्नति देने का किया आदेश जारी 

इसके अलावा 5 जिलाें के SP के वेतन भी बढ़े



रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के विभिन्न बैचों के अधिकारियों को पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। इन अधिकारियों को उनकी 18 वर्ष, 14 वर्ष और 13 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद विभिन्न वेतनमान में पदोन्नति दी जा रही है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश में बालाजी राव, जितेंद्र सिंह मीणा को IG बनाया गया है। वहीं IAS सुबोध सिंह को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इस बार 5 आईपीएस अधिकारियों को आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) पद पर प्रमोट किया गया है, जबकि 7 अधिकारियों को डीआईजी (उप पुलिस महानिरीक्षक) पदोन्नति मिली है। प्रमोट किए गए अधिकारियों में रायपुर के SSP लाल उमेद सिंह, पूर्व SSP संतोष कुमार सिंह, ट्रेनिंग और पुलिस ऑपरेशन के निदेशक अजात शत्रु बहादुर सिंह भी प्रमोट हुए हैं। ये अफसर DIG बने हैं। इसके अलावा 5 जिलाें के SP के वेतन भी बढ़े हैं।

IAS सुबोध सिंह को अतिरिक्त प्रभार

सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS अफसर सुबोध कुमार सिंह को लेकर भी एक आदेश जारी किया है। इसमें उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दरअसल, मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष रोहित यादव करीब 70 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं। इस वजह से सुबोध कुमार सिंह को यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

2007 बैच के अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स लेवल – 14, ₹1,44,200-₹2,18,200) मिलेगा।

रामगोपाल गर्ग – प्रभारी, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग

दीपक कुमार झा – प्रभारी, पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज

अभिषेक शांडिल्य – उप पुलिस महानिरीक्षक, (कानून व्यवस्था), विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, रायपुर

जितेन्द्र सिंह मीणा – केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत, छत्तीसगढ़

2011 बैच के अधिकारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स लेवल-13क, ₹1,31,100-₹2,16,600) मिलेगा।

संतोष कुमार सिंह – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सीसीटीएनएस / एससीआरबी, पुलिस मुख्यालय

इंदिरा कल्याण एलेसेला – पुलिस अधीक्षक, जिला कांकेर

गोवर्धन राम ठाकुर – पुलिस अधीक्षक, एसीबी / ईओडब्ल्यू रायपुर

अन्य अधिकारियों में तिलक राम कोसिमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजात शत्रु बहादुर सिंह, डॉ. लाल उमेंद सिंह शामिल हैं।

2012 बैच के अधिकारियों को चयन श्रेणी वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स लेवल-13, ₹1,23,100-₹2,15,900) मिलेगा।

आशुतोष सिंह – पुलिस अधीक्षक, जिला महासमुंद

विवेक शुक्ला – पुलिस अधीक्षक, जिला जांजगीर चांपा

शशि मोहन सिंह – पुलिस अधीक्षक, जिला जशपुर

अन्य अधिकारियों में राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणी, राजेश कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल, और रामकृष्ण साहू शामिल हैं।

यह पदोन्नति भारतीय पुलिस सेवा वेतन नियम, 2016 के नियम-3 के तहत प्रदान की गई है, और इन अधिकारियों को आगामी मिड कैरियर प्रशिक्षण फेस-IV भी अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।







Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom