पत्थलगांव में बड़े धूमधाम से मनाया गया छठ का महापर्व, घाट पर अस्तांचल एवम उदयगामी सूर्य को दिया अर्ध्य

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव में बड़े धूमधाम से मनाया गया छठ का महापर्व, घाट पर अस्तांचल एवम उदयगामी सूर्य को दिया अर्ध्य

पत्थलगांव में बड़े धूमधाम से मनाया गया छठ का महापर्व, घाट पर अस्तांचल एवम उदयगामी सूर्य को दिया अर्ध्य

किलकिला माण्ड नदी तट पर छठ पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट के लिये किया 40 लाख का शिलान्यास एवम भूमिपूजन





पत्थलगांव। लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ का समापन आज उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ। चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से हुई थी। व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना की। 

पत्थलगांव में बड़े धूमधाम से छठ का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को मनाने के लिए समाज के सदस्यों द्वरा कुछ दिनों पूर्व से ही घाटों में तैयारियां की जाती है। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी छठ पूजा का विशेष माहौल रहा। पूरन तालाब सहित किलकिला एवम भरारी नाला में छठ व्रतियों के द्वारा अस्तांचल एवम उदयगामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया। बड़ी संख्या में छठव्रती प्रथम अर्ध्य देने दोपहर से ही अपने पूरे परिवार एवं गाजे-बाजे के साथ छठघाट पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दूसरा अर्ध्य देने भोर भी लगभग 3 से 4 बजे के बीच भक्त घाटों पर उमड़ने लगे। इस दौरान घरों से लेकर घाटों तक भक्ति के गीत गूंजते रहे। दिन में छठी व्रतियों ने गेहूं, घी व शक्कर का ठेकुआ, चावल, घी और शक्कर का लड्डू प्रसाद के लिए बनाया। बांस के बने सूप डाला, दौरा, टोकरी में प्रसाद को रखा गया था। इसके साथ ही प्रसाद के रूप में मौसमी फल सेब, केला, अमरूद, नींबू सहित अन्य फल प्रसाद के रूप में रखे गए थे। शाम को पूरे विधि-विधान से सूर्य देव की आराधना की गई। छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी व उदयगामी सूर्य एवं छठमाता की आराधना की। इस दौरान व्रतियों के परिजनों के साथ साथ अन्य लोग भी व्रतियों को पर्व की शुभकामनाएं देने व आशीर्वाद देने छठ घाटों पर पहुंचे। 

समिती के सदस्यों द्वारा लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अस्थायी घाट बनाए गये थे, जहां पूरे परिवार के साथ व्रती डूबते सूर्य व उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने पहुंचे। इस दौरान आतिशबाजियां और गाजे-बाजे से माहौल रंगीन रहा। घाट पर रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। जिसने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। लोगों की सेल्फी हेतु सेल्फ़ी पॉइन्ट भी बनाया गया है। वहीं पुलिस एवम प्रशासन भी लोगों की सुविधा एवम यातायात व्यवस्था को देखते हुवे घाटों में मुस्तैद नजर आई। यातायात व्यवस्था को देखते हुवे नगर में शाम व सुबह के समय बड़ी वाहनों को प्रवेश बंद करा दिया था। प्रशासन के द्वारा कुछ हादसों से निपटने स्वास्थ्य विभाग की वाहन एवम दमकल की वाहन मुस्तैद कर रखी थी। 

किलकिला माण्ड नदी तट पर छट पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था



छठ पर्व के तीसरे दिवस सोमवार की शाम एवम मंगलवार की सुबह पत्थलगांव क्षेत्र के प्रसिद्ध भोलेनाथ की नगरी में कल कल कर बहती माण्ड नदी की पावन धारा में अस्ताचल भगवान भास्कर को प्रथम व द्वितीय अर्घ्य के साथ छट पूजा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।  तीन-चार दिनों से ही माण्ड नदी के घाट एवं आस पास की सफाई में लोग जुट गये थे वही मन्दिर परिसर एवं माण्ड नदी घाट परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है जो देखते ही बन रही है। जिसमे रंग बिरंगी रोशनियां, प्रवेश द्वार, जगमगाती लाईट आदि सजावट से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में भक्तिमय माहौल और मनोहारी बन गया।

किलकिलेश्वर धाम में भी अस्ताचलगामी व उदयगामी सूर्य देव को भक्तों ने दूध एवं नदी के पवित्र जल से अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। छठ पर्व पर पुरुषों की अपेक्षा पारंपरिक पोशाकों में महिलाओं की संख्या अधिक रही ,वही काफी संख्या में लोग पूरे परिवार के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा में शामिल हुए। छठ पूजा के दौरान भजन और लोकगीतों की ध्वनि ने वातावरण को और रंगीन बना दिया। छोटे-छोटे बच्चे माता-पिता के साथ शामिल होकर उत्सव की रौनक बढ़ाते नजर आए। इस वर्ष की छट पूजा ने किलकिला में श्रद्धा, उल्लास और सामूहिक भावनाओं का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। उत्सव की गरिमा और भव्यता ने सभी उपस्थित लोगों के चेहरे पर मुस्कान और श्रद्धा का भाव जगाया।


विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट के लिये किया 40 लाख का शिलान्यास एवम भूमिपूजन




विधायक गोमती साय आज सुर्य देव् एवम छठी मइया का आशिर्वाद लेने पत्थलगांव के पूरन तालाब आशीर्वाद लेने पहुँची। विधायक गोमती साय ने पूरन तालाब में छठ घाट निर्माण हेतु 40 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने 40 लाख देने के साथ साथ लोकार्पण एवम भूमि पूजन भी किया। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पलीडीह ग्राम पंचायत के तरफ से करवाया जायेगा। उनके लोकार्पण के दौरान समाज के सदस्य, भाजपा के नेतागण सहित नागरिक उपस्थित रहे।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom