तेज रफ्तार स्कोर्पियो बाइक को टक्कर मारते हुवे खेत मे पलटी, 1 की मौके पर मौत, 1 घायल, पत्थलगांव थानाक्षेत्र की घटना

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

तेज रफ्तार स्कोर्पियो बाइक को टक्कर मारते हुवे खेत मे पलटी, 1 की मौके पर मौत, 1 घायल, पत्थलगांव थानाक्षेत्र की घटना

तेज रफ्तार स्कोर्पियो बाइक को टक्कर मारते हुवे खेत मे पलटी, 1 की मौके पर मौत, 1 घायल, पत्थलगांव थानाक्षेत्र की घटना


पत्थलगांव। पत्थलगांव थानाक्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है।  यहाँ के रघुनाथपुर पंचायत के मारातराई गांव के समीप सुबह 7.30 बजे स्कॉर्पियो की टक्कर से दो बाइक सवार में से पीछे बैठे 1 की मौके पर मौत हो गई, वही बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्कॉर्पियो ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कापू थानाक्षेत्र के ग्राम पखनाकोट निवासी पवित्रो यादव व चौराआमा निवासी पौलुस चौहान बाइक क्रमांक cg13ay2643 में सवार होकर ठाकुरमुड़ा अपने रिश्तेदर के यहां जा रहे थे। तभी मारातराई के पास सामने से आ रही स्कोर्पियो क्रमांक jh01fm2684 के भिंड़त हो गई और बाइक को टक्कर मारते हुवे खेत मे पलट गई। इस घटना में बाइक के पीछे सवार पवित्रो यादव ने मौके पर दम तोड़ दिया। बाइक चला रहा पौलुस गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद स्कोर्पियो चालक मौके से फरार हो गया था। ग्रामीणों के मदद से घायल को पत्थलगांव के सिविल अस्पताल लाया गया जहां इसका इलाज जारी है। घटना ने परिवार में मातम फैला दिया है और परिजन हादसे से गहरे दुखी हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom