रेप केस के आरोप में घिरे डेप्युटी कलेक्टर दिलीप उइके को राज्य शासन ने किया निलंबित
महिला आरक्षक ने तीन बार जबरन गर्भपात और लाखों रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी के लगाये आरोप
रायपुर। रेप केस के आरोप में घिरे डेप्युटी कलेक्टर दिलीप उइके को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया गया है। वह बीजापुर जिले में पदस्थ थे। यह कार्रवाई बालोद जिले की एक महिला आरक्षक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की गई है। महिला आरक्षक का आरोप है कि डेप्युटी कलेक्टर ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। महिला ने यौन शोषण, तीन बार जबरन गर्भपात और लाखों रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मुख्य सचिव को साक्ष्यों सहित 12 बिंदुओं वाली विस्तृत शिकायत भेजी थी। डेप्युटी कलेक्टर के खिलाफ आरक्षक ने शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत दर्ज होते ही दिलीप उइके फरार बताया जा रहा था।
जब उइके पर रेप का आरोप लगा तब वह बीजापुर में पदस्थ था। युवती ने शिकायत में बताया कि डिप्टी कलेक्टर ने उसके नाम से कार खरीदी, 3 लाख रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। लेकिन शादी की बात करने पर टालमटोल करता रहा। इसके बाद विवाद बढ़ा तो बातचीत बंद कर दी थी। बता दें कि 6 महीने तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने RTI लगाया था। जहां सामान्य प्रशासन विभाग ने सस्पेंड होने की जानकारी दी।
डेप्युटी कलेक्टर दिलीप उइके और पीड़िता डौंडी ब्लॉक के रहने वाली है। दोनों के बीच पढ़ाई के दौरान 2017 में दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। दिलीप उइके ने युवती से वादा किया कि शादी करेगा और फिजिकल रिलेशन बनाए। 2017 में वह पहली बार प्रेग्रेंट हुई तो उसने पढ़ाई के बाद शादी और बच्चे की प्लानिंग करेंगे कहकर उसका अबॉर्शन करवा दिया।
युवती ने बताया कि अगस्त 2017 में उसकी पुलिस विभाग में नौकरी लग गई, जबकि दिलीप ने दुर्ग साइंस कॉलेज में आगे की पढ़ाई शुरू की। शुरुआत में वह हॉस्टल में रहे, फिर किराए के मकान में रहने लगे। शादी की उम्मीद में और उनके रिश्ते के चलते वह हर महीने दिलीप की पढ़ाई, कोचिंग और अन्य खर्चों के लिए 4 से 5 हजार रुपए उनके खाते में भेजती रही। इस दौरान जब भी दोनों मिलते, दिलीप शादी का वादा करते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। जब वह डेप्युटी कलेक्टर बना तब अपनी उम्र 21 साल बताई थी। वर्ष 2020 में उईके का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ, जिसके बाद कथित तौर पर उनका व्यवहार बदल गया।



