कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम केराडीह बाजार में गुपचुप खाना लोगों के लिए पड़ा भारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम केराडीह बाजार में गुपचुप खाना लोगों के लिए पड़ा भारी

कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम केराडीह बाजार में गुपचुप खाना लोगों के लिए पड़ा भारी 

पानीपुरी (गुपचुप) खाने से 50 से अधिक ग्रामीण हुवे फूड पॉइजनिंग का शिकार 





जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम केराडीह बाजार में गुपचुप (पानी पूरी) खाना लोगों के लिए भारी पड़ गया। केराडीह साप्ताहिक बाजार में पानीपुरी (गुपचुप) खाने से 50 से अधिक ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर होने पर उन्हें कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में ही मेडिकल कैंप लगाकर अन्य प्रभावित लोगों का इलाज शुरू किया है। जहां अब लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 तारीख को केराडीह साप्ताहिक बाजार में पानीपुरी की दुकान से बड़ी संख्या में ग्रामीणों, खासकर बच्चों और महिलाओं ने दुकान से पानीपुरी खाई थी। उसी रात में कई लोगों की अचानक से उनकी तबीयत बिगडऩे लगी। कई लोग उल्टी और दस्त से पीडि़त हो गए, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई। यहां मरीजों की स्थिति को देखते हुए सभी को शुक्रवार के दिन जिला अस्पताल रेफर किया। यहां डॉक्टरों ने इस घटना को फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया है।

बीएमओ कुनकुरी डॉ. के. कुजूर ने बताया कि मितानिन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को घटना की सूचना मिली,  सूचना मिलते ही टीम ने केराडीह के डड़गांव पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया और गंभीर मरीजों को तत्काल अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति अब सामान्य है, हालांकि कमजोरी के कारण 8 मरीजों को अभी भी अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom