01माह के बच्चे की चोरी के मामले में जशपुर पुलिस को मिली कामयाबी, बच्चे को किया सकुशल परिजनों के सुपुर्द

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

01माह के बच्चे की चोरी के मामले में जशपुर पुलिस को मिली कामयाबी, बच्चे को किया सकुशल परिजनों के सुपुर्द

01माह के बच्चे की चोरी के मामले में जशपुर पुलिस को मिली कामयाबी, बच्चे को किया सकुशल परिजनों के सुपुर्द

पुलिस ने बच्चे सहित आरोपिया को ढूंढ  निकाला, गिरफ्तार कर भेजा जेल



मामले में पुलिस ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अज्ञात महिला के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बच्चे व आरोपिया की पता साजी हेतु पुलिस की विशेष टीम गठित की। पुलिस की टीम को जांच के दौरान, अस्पताल के सी सी टी व्ही फुटेज से संदिग्ध आरोपिया की फोटो मिली।

पुलिस की जांच व टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस पहुंची आरोपिया तक, पुलिस ने आरोपिया को उसके ग्राम दातुनपानी, चौकी पंडरा पाठ, थाना सिटी बगीचा क्षेत्र से लिया हिरासत में व उसके कब्जे से,01 माह के बच्चे को भी किया सकुशल बरामद।

पूछताछ में आरोपिया ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी तीन शादी हुई है, पहली शादी से उसके बच्चे हैं, पहले पति से अलग होने के पश्चात , उसने दो और शादी की थी, दोनों ही शादी से उसे बच्चे नहीं हो रहे थे, कुछ दिनों पूर्व वह चार महीने की गर्भवती थी, परंतु बच्चा खराब हो जाने से उसका गर्भपात हो गया था, जिससे वह अत्यंत व्यथित रहती थी, जिस कारण आरोपिया बच्चा चोरी करने की आस से जशपुर आई हुई थी, व शासकीय अस्पताल के आस पास घूमती रहती थी, इसी दौरान उसे शासकीय अस्पताल में इलाज हेतु, पंडरा पाठ क्षेत्र से आये एक दंपति दिखे, जिनके पास करीबन 01 माह का बच्चा था, आरोपिया के द्वारा उनसे जान पहचान बढ़ाया गया, इस दौरान बच्चे के परिजनों से आरोपिया को पता चला कि बच्चे को छान्दा नामक बीमारी है, जिससे आरोपिया ने बच्चे की बीमारी का खुद झाड़ फूंक कर  ईलाज करने का झांसा देते हुए उनका विश्वास जीत लिया गया, फिर एक दिन  आरोपिया ने बच्चे के की माँ व दादी को खाना खिलाने के बहाने जशपुर के बस स्टैंड के पास स्थित एक हॉटल में लेकर लाया गया, परिजन जब खाना खा रहे थे, इसी दौरान आरोपिया  बच्चे को गोदी में लेकर बस से फरार हो गई थी।

मामले में पुलिस ने  आरोपिया  के विरुद्ध बी एन एस की धारा 140(3) जोड़ते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। तथा बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

नाम आरोपीया:- तारा बाई उम्र 35 वर्ष निवासी दातुन पानी, चौकी पंडरा पाठ, थाना बगीचा जिला जशपुर ( छ.ग)"

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom