छत्तीसगढ़ सरकार ने 12 तहसीलदारों को पदोन्नति देकर बनाया डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी, जल्द नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ सरकार ने 12 तहसीलदारों को पदोन्नति देकर बनाया डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी, जल्द नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश

छत्तीसगढ़ सरकार ने 12 तहसीलदारों को पदोन्नति देकर बनाया डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी, जल्द नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश



रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 12 तहसीलदारों को पदोन्नति देकर डिप्टी कलेक्टर बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इसका आदेश जारी किया है। प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। यह पदोन्नति तीन वर्ष की स्थानापन्न अवधि के लिए की गई है। अब ये अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के नियमों के तहत अपनी सेवाएं देंगे। संबंधित अधिकारियों को जल्द नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य शासन के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों की सेवाएं छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (वर्गीकरण, भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2023 के प्रावधानों के अनुसार संचालित होंगी। सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार की ओर से किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। तहसील स्तर पर काम कर रहे अधिकारियों को अब डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी मिलने से उन्हें जिला प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में भूमिका निभानी होगी। शासन ने पदोन्नति और स्थानांतरण से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है, जिसके बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रमोशन पाने वाले तहसीलदार की सूची--..

भवानी शंकर साव तहसीलदार, महासमुंद डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर

मुकेश कुमार बजाज तहसीलदार, आयुक्त भू-अभिलेख नवा रायपुर डिप्टी कलेक्टर, धमतरी

सालिक राम गुप्ता तहसीलदार, रामानुजगंज (बलरामपुर) डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर

कृष्ण कुमार साहू तहसीलदार, महासमुंद डिप्टी कलेक्टर, बेमेतरा

रिचा सिंह तहसीलदार, रायगढ़ डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा

शिल्पा भगत तहसीलदार, बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर, रायगढ़

राकेश कुमार वर्मा राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला, बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर, रायगढ़

प्रेमूलाल साहू तहसीलदार, धमतरी डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग

प्रकाश सोनी तहसीलदार, रायपुर डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग

आशुतोष शर्मा तहसीलदार, बालोद डिप्टी कलेक्टर, कबीरधाम

अभिषेक राठौर तहसीलदार, बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर, कोरबा

मीना साहू तहसीलदार, दुर्ग डिप्टी कलेक्टर, रायपुर


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom