छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए किया 30 अधिकारियों का तबादला
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत रायपुर समेत कई जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ ही आबकारी मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। लिस्ट में जिला आबकारी अधिकारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उप निरीक्षक, मुख्य लिपिक के नाम शामिल है।
तबादला आदेश में कहा गया है कि विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित करते हुए नए स्थानों पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। अधिकारियों को जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
आबकारी विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, आदेश में तबादले के पीछे किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है। सभी अधिकारियों के नाम और नई पदस्थापना स्थल की जानकारी आदेश में शामिल की गई है। विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।






