होटल दीप अंबिकापुर में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की दबिश:: अवैध शराब बेचने के जुर्म में होटल मैनेजर पर कार्रवाई

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

होटल दीप अंबिकापुर में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की दबिश:: अवैध शराब बेचने के जुर्म में होटल मैनेजर पर कार्रवाई

होटल दीप अंबिकापुर में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की दबिश:: अवैध शराब बेचने के जुर्म में होटल मैनेजर पर कार्रवाई



संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम ने आज दिनांक 26/06/26 को सुबह सुबह खरसिया रोड स्थित होटल दीप में छापामार कार्रवाई कर होटल संचालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया।।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि बहुत समय से उन्हें शिकायत प्राप्त हो रही थी कि अंबिकापुर में खरसिया रोड होटल ग्रैंड बसंत के सामने स्थित होटल दीप से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है.. इसकी तस्दीक के लिए आज एक छद्म क्रेता को शराब खरीदने के लिए सुबह सुबह होटल दीप भेजा गया.. छद्म क्रेता ने दो पाव ब्लैक डॉग का 1000 रुपए में खरीद कर लाया.. खरीदी हो जाने के पश्चात् सुबह-सुबह ही होटल दीप में छापामार कार्रवाई की गई। होटल का मैनेजर जुनैद अपने रूम में मौजूद था। होटल के रूम की तलाशी लेने पर एक रूम में सिग्नेचर की एक बोतल, ब्लेंडर प्राइड की दो अद्धी तथा दो पाव, रॉयल चैलेंज का एक पाव तथा आरएस बैरल के दो बोतलों में आधी भरी शराब जब्त कर होटल मैनेजर के ऊपर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।। होटल मैनेजर जुनैद ने बताया कि यह दीप होटल पपिंदर सरदारजी का है। परंतु उनका इस अवैध शराब की बिक्री से कोई संबंध नहीं है। मैं ही पैसे की लालच में चोरी छिपे यह शराब बेचता था।।

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह, रोहित सोनवानी एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom