पत्थलगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत तमता शेखरपुर मार्ग पर आमने-सामने भिड़ी बाइक, एक युवक की मौके पर मौत दो घायल

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत तमता शेखरपुर मार्ग पर आमने-सामने भिड़ी बाइक, एक युवक की मौके पर मौत दो घायल

पत्थलगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत तमता शेखरपुर मार्ग पर आमने-सामने भिड़ी बाइक, एक युवक की मौके पर मौत दो घायल



पत्थलगांव। तमता–शेखरपुर–डूमरबहार मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों शाइन और एच एफ डीलक्स की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज गति से आ रही थीं। आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। 

घटना शेखरपुर पुलिया के समीप हुई। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। लोगों के अनुसार मृतक सुभरन सराईटोला का बताया जा रहा है, वहीं दूसरे बाइक सवार भीम और शिवम कोड़केल खजरी के निवासी है जिन्हें नाबालिग बताया जा रहा है। 

पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक व घायलों की पहचान की पुष्टि करने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण दोनों बाइकों की तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर माना जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर किया है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom