पत्थलगांव बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के ऊपर लगा led वीडियो स्क्रीन जमीन पर गिरा, 2 यात्री घायल, इलाज जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के ऊपर लगा led वीडियो स्क्रीन जमीन पर गिरा, 2 यात्री घायल, इलाज जारी

पत्थलगांव बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के ऊपर लगा led वीडियो स्क्रीन जमीन पर गिरा, 2 यात्री घायल, इलाज जारी



पत्थलगांव बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के ऊपर लगा led वीडियो स्क्रीन तेज हवा में गिर गई जिसके चपेट में आने से 2 यात्री घायल हो गये है। बताया जा रहा है कि दोनों यात्री लुड़ेग क्षेत्र के निवासी है जो कि बस्तर की ओर जाने अपने घर से निकले थे। उन्हें क्या पता था कि कुछ देर के बाद उनका ये हादसा इंतजार कर रहा है। 

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि तेज हवा के चलते यह led स्क्रीन एकाएक नीचे गिर गई जिससे 2 यात्री उसके निचे दब गये। वहां मौजूद लोगों की मदद से दोनों युवकों को घायलावस्था में नीचे से निकाला गया और ऑटो की मदद से उन्हें पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 1 युवक को कुछ अधिक चोट आने की खबर बताई जा रही है। जिसे बाहर रेफर करने की भी बात सामने आ रही है।

यह भी बताया जा रहा है कि भाजपा सरकार आते ही कुछ महीनों बाद इस led को विज्ञापन एवम प्रचार हेतु लगवाया गया था। जो हल्के एक हवा के झटके को नही झेल पाई ओर जमीन पर आ गिरी। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी led को मजबूती से लगाया जाना चाहिये, जिससे कि ऐसे हादसे न हो सके। यह एक बड़ा हादसा भी हो सकता था क्योंकि यहां प्रतीक्षालय में सवारियों का जमावड़ा काफी संख्या में रहता है। इस हादसे से स्थानीय प्रशासन को सुध लेने की आवश्यकता है। 

 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom