कोरिया जिले में रेत तस्करों ने खेला खौफनाक खूनी खेल, टिप्पर से टक्कर मार कार सवारों को जिंदा जलाया

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

कोरिया जिले में रेत तस्करों ने खेला खौफनाक खूनी खेल, टिप्पर से टक्कर मार कार सवारों को जिंदा जलाया

कोरिया जिले में रेत तस्करों ने खेला खौफनाक खूनी खेल, टिप्पर से टक्कर मार कार सवारों को जिंदा जलाया




छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत तस्करों ने खौफनाक खूनी खेल को अंजाम दिया है। भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार दिया गया। बताया जा रहा है कि रेत कारोबार से जुड़े लोगों ने उनके घर के सामने उनकी फॉर्च्यूनर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया है।

कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवगई में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। करीब 30 आरोपियों ने एक फॉर्च्यूनर वाहन पर हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना में फॉर्च्यूनर में सवार भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक ने इलाज के दौरान अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।

2 लोगों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। घटना रात 11 बजे की है, जैसे ही दो कार में भरत सिंह अपने साथियों के साथ नवगई गांव के अंदर पहुंचे आरोपियों ने पहले एक टिपर से फॉर्च्यूनर को कई बार टक्कर मारी, जिससे वाहन के दरवाजे जाम हो गए और अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। बताया जा रहा है कि जो लोग शीशा तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे, उनके साथ भी मारपीट की गई।

सोनहत के नवगई गांव में भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के रिश्तेदार नागेंद्र सिंह के बेटे ने नौगई रेत घाट का ठेका लिया था। रेत के अवैध खनन और तस्करी को लेकर उनका भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा रात में ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। 40 से 60 प्रतिशत तक झुलसे घायलों को पहले बैकुंठपुर जिला अस्पताल और बाद में अंबिकापुर रेफर किया गया। यहां एक और की मौत हो गई। जबकि 2 को रायपुर रेफर किया गया है। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पूरा मामला रेत कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी नवगई गांव निवासी मनोज त्रिपाठी, उसके बेटे समेत करीब 30 की संख्या में हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके पूर्व मंगलवार की शाम मृतक और उसके साथियों ने अघोषित रेत ठेकेदार मनोज त्रिपाठी और उसके साथियों की पिटाई की थी। मामला थाने तक भी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि रात में भी मृतक अपनीसाथियों के साथ मनोज त्रिपाठी के घर के पास पहुंचा था। इसी दौरान उनके ऊपर हमला किया गया।

भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह क्षेत्र के प्रभावशाली भाजपा नेताओं में गिने जाते थे और सोनहत क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जाती थी। वे पहले रामचंद्र सिंहदेव के करीबी रहे थे, लेकिन बाद में मतभेद होने पर भाजपा में शामिल हो गए थे।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom