15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य पुलिस के 11 उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक से करेंगे अलंकृत

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य पुलिस के 11 उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक से करेंगे अलंकृत

15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य पुलिस के 11 उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक से करेंगे अलंकृत


रायपुर। प्रदेश में 15 अगस्त का दिन छत्तीसगढ़ पुलिस बल के लिए गौरव और सम्मान का अवसर लेकर आ रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य पुलिस के 11 उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक (विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक) प्रदान कर अलंकृत करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की थी। अब स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

एक अधिकारी को मिलेगा विशिष्ट सेवा पदक

छत्तीसगढ़ पुलिस में लंबे समय तक उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाएं देने वाले सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत, रक्षित केंद्र जिला धमतरी को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान पुलिस सेवा के दौरान उनके उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया जा रहा है।

सराहनीय सेवा पदक

सराहनीय सेवाओं के लिए निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा:

रामगोपाल गर्ग (पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज)

शशिमोहन सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़)

श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण)

राजश्री मिश्रा (पुलिस अधीक्षक, एटीएस रायपुर)

निवेदिता पाल (सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़)

मनीषा ठाकुर रावटे (सेनानी, 20 वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद)

तारकेश्वर पटेल (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(मध्य(, रायपुर नगरीय)

उनैजा खातून अंसारी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,विशेष शाखा पीएचक्यू)

जयलाल मरकाम (सहायक सेनानी,प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई)

हजारी लाल साहू (प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद)


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom