छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज, देखें कौन कहाँ करेगा ध्वजारोहण, सामान्य प्रशासन विभाग ने की सूची जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 अगस्त 2026 को प्रदेश के अलग-अलग जिला मुख्यालयों में होने वाले मुख्य समारोह में कौन-कहां ध्वजारोहण करेगा, इसकी सूची सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है। जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री, डिप्टी CM, मंत्री, सांसद और विधायक अलग-अलग जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित मुख्य अतिथि से समन्वय कर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करें। साथ ही मुख्य अतिथियों के कार्यक्रम को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार 15 अगस्त के समारोह में प्रदेशभर में तिरंगा फहराने के साथ परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के संदेश का आयोजन किया जाएगा।
सरकारी सूची के अनुसार अलग-अलग जिलों में मंत्रियों, सांसदो, विधायकों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है। देखें सूची....
01. रायपुर- श्री विष्णुदेव साय, माननीय मुख्यमंत्री
02 बिलासपुर- श्री तोखन साहू, माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री
03 दुर्ग- श्री अरूण साव, माननीय उप मुख्यमंत्री
04 बस्तर -श्री विजय शर्मा, माननीय उप मुख्यमंत्री
05 राजनांदगांव- डॉ. रमन सिंह, माननीय विधानसभा अध्यक्ष
06 सरगुजा- श्री रामविचार नेताम, माननीय मंत्री
07 महासमुंद- श्री दयालदास बघेल, माननीय मंत्री
08 दन्तेवाड़ा- श्री केदार कश्यप, माननीय मंत्री
09 कबीरधाम- श्री लखन लाल देवांगन, माननीय मंत्री
10 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- श्री श्याम बिहारी जायसवाल, माननीय मंत्री
11 रायगढ़- श्री ओ.पी. चौधरी, माननीय मंत्री
12 कांकेर- श्री टंकराम वर्मा, माननीय मंत्री
13 सूरजपुर- श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, माननीया मंत्री
14 जांजगीर-चांपा- गुरू खुशवंत साहेब, माननीय मंत्री
15 जशपुर- श्री राजेश अग्रवाल, माननीय मंत्री
16 बालोद- श्री गजेन्द्र यादव, माननीय मंत्री
17 बलौदाबाजार- श्री बृजमोहन अग्रवाल, माननीय सांसद
18 बेमेतरा- श्री विजय बघेल, माननीय सांसद
19 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- श्री संतोष पाण्डेय, माननीय सांसद
20 कोण्डागांव- श्री भोजराज नाग, माननीय सांसद
21 बलरामपुर- श्री चिन्तामणी महाराज, माननीय सांसद
22 सांरगढ़-बिलाईगढ़- श्री राधेश्याम राठिया, माननीय सांसद
23 गरियाबंद- श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, माननीया सांसद
24 सक्ती- श्रीमती कमलेश जांगड़े, माननीया सांसद
25 बीजापुर- श्री महेश कश्यप, माननीय सांसद
26 सुकमा- श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, माननीय राज्यसभा सांसद
27 मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी- श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, माननीय राज्यसभा सांसद
28 कोरबा- श्री अमर अग्रवाल, माननीय विधायक
29 धमतरी- श्री अजय चन्द्राकर, माननीय विधायक
30 गौरेला पेंड्रा मरवाही- श्री धर्मजीत सिंह, माननीय विधायक
31 मुंगेली- श्री पुन्नुलाल मोहले, माननीय विधायक
32 कोरिया- श्री भैया लाल राजवाड़े, माननीय विधायक
33 नारायणपुर- सुश्री लता उसेंडी, माननीया. विधायक




