छ.ग. सामान्य प्रशासन विभाग ने की मंगलवार शाम 22 IAS और 1 IFS अधिकारी की नई पदस्थापना
6 जिलों में नए जिला अधिकारियों के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा प्रशासनिक कामकाज
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार शाम 22 IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी की नई पदस्थापना की गई है।इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत गरियाबंद, कांकेर, मुंगेली, सक्ती, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के कलेक्टरो को बदला गया है। अब इन जिलों में नए अधिकारियों के नेतृत्व में प्रशासनिक कामकाज आगे बढ़ेगा।
इससे पहले, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव आर. संगीता के लंबी छुट्टी पर जाने के बाद से आईएएस के तबादले की अटकलें थीं। अब प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को उक्त विभाग का जिम्मा मिला है। आदिम जाति विकास विभाग आईएएस भुवनेश यादव को सौंपा गया है। इफ्फत आरा से संचालक, नागरिक आपूर्ति का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है। वे विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर बनी रहेंगी।
एसपी से विवाद में हटे कवर्धा कलेक्टर; कुंदन को सुशासन तिहार में अच्छे प्रदर्शन का इनाम
कवर्धा कलेक्टर गोपाल वर्मा और तत्कालीन एसपी धर्मेंद्र सिंह धवई के बीच चल रहा विवाद मंत्रालय तक पहुंच गया था। कलेक्टर ने एसपी को पत्र लिखकर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। दोनों के बीच मतभेद चर्चा में रहे।
इन जिलों को मिले नए कलेक्टर
कांकेर: कुंदन कुमार (2014) – पूर्व में कलेक्टर, जिला-मुंगेली।
मुंगेली: अमृत विकास तोपनो (2014) – पूर्व में कलेक्टर, जिला-सक्ती।
सक्ती: श्रीमती जयश्री जैन (2016) – पूर्व में संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।
कबीरधाम: श्रीमती तुलिका प्रजापति (2016) – पूर्व में कलेक्टर, जिला-मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
गरियाबंद: रणबीर शर्मा (2012) – पूर्व में संचालक, समाज कल्याण।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: कु. तनुजा सलाम (2019) – पूर्व में संचालक, खेल एवं युवा कल्याण।






