प्रदेश में 22 IAS अफसरों के तबादले के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का भी तबादला लिस्ट जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में 22 IAS अफसरों के तबादले के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का भी तबादला लिस्ट जारी

प्रदेश में 22 IAS अफसरों के तबादले के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का भी तबादला लिस्ट जारी




रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में करीब 22 IAS अफसरों के तबादले के ठीक बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का भी एक तबादला लिस्ट जारी किया है। इस लिस्ट में कई जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के नाम शामिल है।

जारी आदेश के मुताबिक़ उज्जवल पोरवाल को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का सीईओ जिला पंचायत बनाया गया है। वहीं अभिषेक कुमार गुप्ता को पर्यटन विभाग का उप सचिव बनाया गया है। उन्हें संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इसी तरह विनय कुमार अग्रवाल को सीईओ जिला पंचायत नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. ऋतु वर्मा को सीजीपीएससी परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है जबकि हेमंत कुमार मत्स्यपाल को सीजीएमएससी का महाप्रबंधक बनाया गया है।  नयनतारा सिंह तोमर को अपर कलेक्टर सूरजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष मिश्रा को मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी होने के 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पालन प्रतिवेदन सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा द्वारा जारी किया गया है।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom