बैंक के तिजोरी का चाबी लेने जाना पड़ा बैंक कर्मी को महंगा, पीकप की टक्कर से बैंक कर्मी की मौके पर मौत, पत्थलगांव पुलिस जांच में जुटी
पत्थलगांव। पत्थलगांव रायगढ़ रोड चिड़रापारा में बुधवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार बैंक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक पिकअप वाहन ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे बैंक कर्मी की मौत हो गई। इस घटना के बाद इसकी सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी गई, सूचना पाते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंच शव को पत्थलगांव के सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसके शव को शव कक्ष में रखा गया है। फिरहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मन्जेश कुमार सिंह चरखापारा ग्रामीण बैंक में कार्यालय सहायक के पद पर पदस्थ बैंक कर्मी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक मन्जेश बैंक के तिजोरी का चाबी ले जाना भूल गये थे जिसके कारण वे वापस बैंक से पत्थलगांव अपने रूम स्कूटी क्रमांक ch01bs2104 से आ रहे थे। इसी दौरान चिड़रापारा के पास पीछे से आ रहे पिकअप क्रमांक cg13am0379 चालक शंकर कुजूर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण स्कूटी सड़क किनारे जा गिरी और स्कूटी सवार मन्जेश के सिर,हाथ अन्य जगह गम्भीर चोट लगने से बैंक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



