लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों समेत कई DFO को मिली नई जिम्मेदारी, तबादला आदेश जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों समेत कई DFO को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य शासन द्वारा 8 अगस्त 2026 को जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें कई अधिकारियों को वन मंडलों में उप वन संरक्षक (प्रादेशिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद नई जिम्मेदारी दी गई है।
इस फेरबदल के बाद कई वन मंडलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदल जाएंगी। सरकार की ओर से यह बदलाव वन प्रबंधन, प्रशासनिक व्यवस्था और विभागीय कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





