पत्थलगांव में अवैध हरियाणा शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव में अवैध हरियाणा शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

 पत्थलगांव में अवैध हरियाणा शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

20 बोतलों में भरी 15 लीटर विदेशी मदिरा जब्त, 62 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


पत्थलगांव। जिला जशपुर के आबकारी वृत्त पत्थलगांव में अन्य प्रांत की अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विभाग की टीम ने पत्थलगांव के गोढ़ी रोड स्थित कुमेकेला के समीप छापेमारी और दबिश देकर आरोपी के कब्जे से हरियाणा राज्य की विदेशी स्प्रिट मदिरा बरामद की।

कार्रवाई के दौरान कुल 20 बोतलों में भरी 15 लीटर शराब जब्त की गई। मामले में सुरेन्द्र कुमार रोहिला (62 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 7, पत्थलगांव को आरोपी बनाया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में विवेचक अधिकारी यज्ञ शरण शुक्ला के नेतृत्व में आबकारी आरक्षक जुगल पटेल, मुख्य आरक्षक छक्के लाल गुप्ता तथा नगर सैनिक मंजीत महेश्वर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आबकारी विभाग ने अन्य प्रांतों से लाई जा रही अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom