निजी अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

निजी अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

निजी अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

4Fun एप्लीकेशन के माध्यम से हुई थी आरोपी और पीड़िता की पहचान, सिटी कोतवाली जशपुर का मामला


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है  दिनांक 21.01.2026 को 19 वर्षीय पीड़िता के द्वारा थाना जशपुर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2024 में पीड़िता की पहचान आरोपी शोवित कुशवाहा उर्फ शोभित, उम्र 24 वर्ष, उत्तर प्रदेश से 4Fun एप्लीकेशन के माध्यम से हुई थी।

बाद में दोनों के बीच व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत होने लगी। आरोपी द्वारा पीड़िता पर दबाव बनाकर वीडियो कॉल के दौरान उसकी निजी/अश्लील तस्वीर एवं वीडियो प्राप्त कर उसका स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लिया गया था। आरोपी ने उक्त सामग्री को व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित कर दिया तथा पीड़िता को बातचीत नहीं करने पर उसे एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की शिकायत पर थाना जशपुर में अपराध क्रमांक 23/2026, धारा 79, 351 बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धारा 67, 67(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई :-

विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा उसके गृह ग्राम उत्तर प्रदेश में पतासाजी की गई, परंतु शोभित घटना दिनांक से फरार था, पुलिस के द्वारा आरोपी की धर पकड़ हेतु मुखबिर तंत्र व पुलिस की टेक्निकल टीम को सक्रिय करते हुए, संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी दिल्ली में है, जिस पर डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर से विशेष टीम दिल्ली भेजी गई थी, जिनके द्वारा आरोपी को दिल्ली से ढूंढकर हिरासत में लेकर लाया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे उसके मोबाइल फोन, जिसमें दो सिम कार्ड उपयोग में पाए गए, को विधिवत जप्त किया गया गया है। मोबाइल के व्हाट्सएप एवं गैलरी का गवाहों के समक्ष अवलोकन कर मोबाइल अवलोकन पंचनामा तैयार किया गया तथा आवश्यक स्क्रीनशॉट भी लिए गए। मामले में पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 आरोपी शोवित कुशवाहा उर्फ शोभित  उम्र 24 वर्ष , उत्तर प्रदेश  के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, प्रधान आरक्षक विशाल गुप्ता, आरक्षक अविनाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

जशपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील है कि सोशल मीडिया या किसी ऑनलाइन माध्यम पर किसी व्यक्ति की निजी तस्वीर/वीडियो का दुरुपयोग, ब्लैकमेलिंग, धमकी अथवा अश्लील सामग्री प्रसारित किए जाने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऐसे मामलों में चुप न रहें और पुलिस से संपर्क करें।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom