विवेक तिवारी-पत्थलगांव
पत्थलगांव। पत्थलगांव नगर में रामनवमी को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से निकाली गई। नगर के सत्यनारायण मंदिर से निकली यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते पुनः सत्यनारायण मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में हजारों नवयुवक एवम नगर के लोग शामिल हुए। राम भक्त डीजे पर श्री राम धुन पर जमकर झूमते नजर आए। पूरा नगर इस दौरान भगवामय नजर आया।
नगर में श्री रामनवमी पर शोभायात्रा आकर्षक झाकियों के साथ निकाली गई। भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। राम व सीता और समिति की अन्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
धार्मिक धुनों और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम जैसे अन्य नारों के उद्घोष के साथ राम भक्तों ने नगर में रामलला की भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर युवाओं और बच्चों में गजब का जोश दिखा। सभी प्रभु श्री राम के नारे लगाते डीजे बाजे की धुन पर घंटों नाचते गाते रहे। इस यात्रा के दौरान पुरुषों ने जहां विशेष परिधान भगवा साफा, कुर्ता-पजामा सम्मिलित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम का उद्घोष किया। यह शोभा यात्रा शाम 5 बजे सत्यनारायण मंदिर से विधि विधान से पूजा अर्चना कर ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू की गई। यह यात्रा सत्यनारायण मंदिर से शुर होते हुए नगर के तीनों मुख्य मार्ग पर भृमण करते हुवे वापस मंदिर आकर महाआरती एवम महाप्रसाद का कार्यक्रम आयोजित है यही समाप्त होगी। नगर के सड़कों पर भगवा रंग के पताकाओं, गुब्बारों एवं ध्वजों से सजा दिया गया था। शोभायात्रा में शामिल भगवान राम एवम माता जानकी एवम अन्य झांकियां भी लोगों का मन मोह रही थी।
खराब मौसम ने शोभायात्रा में डाला खलल, तेज हवा एवम पानी ने डाला रंग में भंग,
मौसम के बदले मिजाज की वजह से नगर में आयोजित भगवान राम के शोभायात्रा कार्यक्रम की व्यवस्था बिगड़ गई। तेज हवा और पानी से इस शोभायात्रा में रंग में भंग पड़ गया।
सुरक्षा के साथ सेवा भी पत्थलगांव पुलिस का दिखा जज्बा :
किसी भी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण सफल बनाने के लिए पुलिस लगातार अपनी भूमिका निभाते आई है। लोगों को सुरक्षा का वातावरण देने के साथ हर तरह से शोभा यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने अपने स्तर पर व्यापक ट्रैफिक सुरक्षा किए हुए थे। लगातार यात्रा के मार्ग को खाली करवाने में रहे। उनके द्वारा यात्रा के दौरान मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।