पत्थलगांव सिविल अस्पताल में स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में केक काटकर मनाया गया नेशनल डॉक्टर्स डे

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव सिविल अस्पताल में स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में केक काटकर मनाया गया नेशनल डॉक्टर्स डे

 पत्थलगांव सिविल अस्पताल में स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में केक काटकर मनाया गया नेशनल डॉक्टर्स डे 




विवेक तिवारी सीजीनमन न्यूज़ पत्थलगांव

पत्थलगांव। कोरोना काल में डॉक्टरो ने जो अपनी भूमिका निभाई है वह किसी से छिपी नहीं है।एक मरीज के लिए उसका डॉक्टर किसी फरिश्ता से कम नहीं होता है। कोरोना काल में हमने सीखा कि हमारे समाज में डॉक्टर किसी वॉरियर से कम नहीं है। यह सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की लाइफ लाइन है। देश के सभी डॉक्टर्स के योगदान को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि बंगाल के भारत रत्न से सुशोभित,पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। 

इसी क्रम में आज शनिवार को शहर के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के बीच केक काटकर नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस दौरान अस्पताल के समस्त डॉक्टर,नर्स,स्वच्छता कर्मचारी एवं स्टाफ मौजूद रहे। इस मौके पर बीएमओ जेम्स मिंज ने डॉक्टरों के कार्य और उस दौरान आने वाली चुनौतियों को विस्तार पूर्वक बताया।

उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए बेहतर इलाज और उचित देखभाल हेतु नर्सों और डॉक्टरों को निर्देशित भी किया।इस अवसर पर स्थानीय लोगों का कहना था कि इस खास दिन को मनाने के पीछे एक ही कारण है कि देश के सभी डॉक्टर्स जो दिन रात अपने मरीज की जान बचाने के लिए जुटे रहते हैं डॉक्टर्स के प्रति अपना सम्मान दिखाने के लिए इससे खास दिन और कोई हो नहीं सकता है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom