पत्थलगांव के दिवानपुर के पास गश खाकर खेत किनारे गिरा अज्ञात युवक, युवक की पहचान नही, 108 की मदद से लाया गया सिविल अस्पताल

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव के दिवानपुर के पास गश खाकर खेत किनारे गिरा अज्ञात युवक, युवक की पहचान नही, 108 की मदद से लाया गया सिविल अस्पताल

पत्थलगांव के दिवानपुर के पास गश खाकर खेत किनारे गिरा अज्ञात युवक, युवक की पहचान नही, 108 की मदद से लाया गया सिविल अस्पताल



विवेक तिवारी सीजीनमन न्यूज़ पत्थलगांव

पत्थलगांव। शनिवार को पत्थलगांव के दिवानपुर के पास एक अज्ञात युवक गश खाकर गिर गया। अज्ञात बेहोश व्यक्ति की शाम समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी थी। इसका पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में जारी है ईलाज। 

108 के कर्मचारियों ने बताया कि आज शाम 4 से 5 बजे के बीच इनको फोन से सूचना मिली कि दिवानपुर में एक अज्ञात व्यक्ति किसी बीमारी या चक्कर आने पर गश खाकर गिर गया और खेत के किनारे बेहोश हो गया। मौका पर पहुंचे 108 के कर्मचारियों ने उस अज्ञात युवक को इलाज हेतु पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भी व्यक्ति की बेहोशी की हालत में सुधार नहीं आया। उनका कहना है की बेहोशी से उठने के बाद ही इसके बारे में पता चल पायेगा। अज्ञात व्यक्ति की उम्र करीब 25 से 30 के बीच बताई जा रही है। उसका कद करीबन 5.6 के आसपास चेहरे पर हल्की दाढ़ी है, बदन पर लाल कलर की शर्ट व जीन्स पैन्ट पहने हुए है। उसके पास एक बैग भी है। फिलहाल इसकी अभी तक कोई पहचान नही हो पाई है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom