आज दोपहर जोगपाल स्कूल के समीप खेत मे मीले 12 वर्षीय अज्ञात किशोर के शव का सावन कुमार के नाम हुई शिनाख्त

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

आज दोपहर जोगपाल स्कूल के समीप खेत मे मीले 12 वर्षीय अज्ञात किशोर के शव का सावन कुमार के नाम हुई शिनाख्त

आज दोपहर जोगपाल स्कूल के समीप खेत मे मीले 12 वर्षीय अज्ञात किशोर के शव का सावन कुमार के नाम हुई शिनाख्त



विवेक तिवारी सीजीनमन न्यूज़ पत्थलगांव

पत्थलगांव। पत्थलगांव के रायगढ़ रोड जोगपाल स्कूल के पास खेत  में मिले 12 वर्षीय अज्ञात किशोर के शव की शिनाख्त हो गई है। पत्थलगांव थाना निरीक्षक डी एन दुबे ने बताया कि आज दोपहर एक अज्ञात किशोर का शव मिलने की सुचना मिला था। जिसकी शिनाख्त सावन कुमार पिता बलिराम निवासी सराईटोला थाना बागबहार के रूप में हुई है। 

टीआई ने बताया कि इस 12 वर्षीय किशोर को करीब एक माह पूर्व कुत्ते ने काट लिया था,  कुत्ते के काटने के पश्चात परिजनों ने झाड़फूक  एवं अन्य बैद्य से दिखाकर इसका इलाज कर रहे थे। इसी बीच इसकी बीमारी बढ़ता देख इसे कल सुबह पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  वहीं देर शाम वह रैबीज के बढ़ते असर के कारण असमान्य हरकत कर रहा था और वह अस्पताल से भाग गया जिसकी परिजनों ने खोजबिन चालू कर दी थी जिसका कहीं पता नहीं चला। आज दोपहर करीब 2:00 बजे जोगपाल स्कूल के समीप एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी, और इसे आसपास के लोग इसे पहचान से इनकार कर दिए।  पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया अज्ञात समझ अस्पताल भेज दिया और विभिन्न स्थानों के थानो में इसकी फोटो भेज खोजबीन करवाया जा रहा था जिसका सावन के रूप में पहचान हो पाई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद मौत की उचित वजह का पता चल पायेगा।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom