पत्थलगांव विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार पहुंची गोमती साय, कार्यकर्ताओं ने किया पटाखों एवम मालों के साथ जोरदार स्वागत

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार पहुंची गोमती साय, कार्यकर्ताओं ने किया पटाखों एवम मालों के साथ जोरदार स्वागत

पत्थलगांव विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार पहुंची गोमती साय, कार्यकर्ताओं ने किया पटाखों एवम मालों के साथ जोरदार स्वागत



विवेक तिवारी सीजीनमन न्यूज़ पत्थलगांव



पत्थलगांव। पत्थलगांव विधानसभा में भाजपा द्वारा टिकट मिलने के बाद पहली बार पत्थलगांव पहुंची गोमती साय, यहां के स्थानीय पंचायती धर्मशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित। पत्थलगांव पहुंचे गोमती साय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखों एवम फूल मालाओं से स्वागत किया। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा गरीब परिवार के लिये लागू किये गये जनकल्याण योजनाओं एवम कराए गए विकास कार्यों के आधार पर मांगेंगे वोट। वही राज्य में पूर्व कांग्रेस शासन काल मे किस प्रकार से प्रदेश में बढ़ी अपराध, लड़कियों पर हो रहे अत्याचार से जनता त्रस्त है। वहीं इनकी कई योजना लागू तो है पर आमजनों तक नही पहुंची है। केवल कागजों तक सीमित है और जमीनी हकीकत अलग है। उन्होंने कहा कि मैं सांसद रहने के दौरान भी क्षेत्र की समस्याओं को दिल्ली तक पहुंचाने का काम किया है ठीक ऐसे ही आपका आशीर्वाद रहा और विधायक बनती हु तो सर्वप्रथम पत्थलगांव को जिला बनवाने हेतु अथक प्रयास करूंगी। उन्होंने टिकट प्रदान करने शीर्ष नेताओं का धन्यवाद किया।



उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जब से केंद्र सरकार में बैठी तो देश विकास कार्य तेजी से हुए और विश्व मे एक अलग ही पहचान देश को दिया। सड़क भी लगातार बन ही रही है, बनने के दौरान लोगों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा समझ सकती हूं। पर दूसरी ओर  एनएच के बाद भारत माला जैसे वृहद सड़क का निर्माण हो रहा है। और जनता विकास कार्यों को देखकर ही वोट देगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली हाफ का वादा किया पर जमीनी स्तरपर लोग बिल से परेशान है, गांव में कई वृद्ध महिलाओं को कई महीनों से पेंशन नही मिल पा रहा ये सब दौरे में लगातार जाने से बाते सामने आती है। कांग्रेस ने केवल जनता को लूटा है और छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बनाने का ही काम किया है। इस दौरान भाजपा के काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom