बेलगाम दो पहिया एवम चारपहिया चलते हुए लोगों से काटा गया चालान, दी गई यातायात नियमों की जानकारी, ग्रामीण क्षेत्र के हाट बाजारों में चलेगी निरंतर कार्रवाई

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

बेलगाम दो पहिया एवम चारपहिया चलते हुए लोगों से काटा गया चालान, दी गई यातायात नियमों की जानकारी, ग्रामीण क्षेत्र के हाट बाजारों में चलेगी निरंतर कार्रवाई

बेलगाम दो पहिया एवम चारपहिया चलते हुए लोगों से काटा गया चालान, दी गई यातायात नियमों की जानकारी, ग्रामीण क्षेत्र के हाट बाजारों में चलेगी निरंतर कार्रवाई





पत्थलगांव। आये दिन सड़कों पर बढ़ रही दुर्घटनाओं की रोकथाम एवम बेलगाम व बिना सुरक्षा के वाहनो में चलने वाले लोगों के लिए पत्थलगांव यातायात विभाग के द्वारा शहरीय क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बाज़ार के आसपास जांच अभियान प्रारंभ किया है। इस दौरान यातायात पुलिस के जवानों ने बिना हेलमेट वाहन दौड़ा रहे चालकों की धरपकड़ आरंभ कर दी। वहीं यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से बचने के लिए वाहन चालक गलियां तलाशते नजर आए।

विदित हो कि सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर आम लोगों व वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयासरत है। और ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों एवम बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों पर चालान काटे जाने की कार्रवाई भी की गई। 

ट्रैफिक प्रभारी जोसेफ राम कुर्रे ने बताया कि जगह जगह जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार हाटों में भी इसी प्रकार का विशेष अभियान चलाया जा रहा है एवम ग्रामीणो को समझाइश देते हुवे चालान भी काटा जा रहा है। इसी क्रम में आज लुड़ेग बाजार के त्रिकुटी चौक पर चलानी कार्रवाई की इस दौरान बेलगाम चारपहिया एवम दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गये।

यातायात पुलिस प्रभारी कुर्रे ने कहा कि क्षेत्र में यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने करीब मोटरव्हीकल एक्ट के तहत दुपहिया एवम चारपहिया मिला कर 11 लोंगो से 3300 का समंस वशूल किया गया है। और यह कार्रवाई ग्रामीण इलाकों के हाट बाजार में निरंतर जारी रहेगी। इस चलानी कार्रवाई के दौरान पत्थलगांव यातायात प्रभारी कुर्रे के साथ साथ प्रधानारक्षक अशोक कुमार पैंकरा, सिलनेश एक्का, मनोज टोप्पो, रितेश बघेल, प्रताप तिग्गा, रामेश्वर शतरंज शामिल रहे।

 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom