जनमानस को सुरक्षा का बोध दिलाने एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न करने हेतु डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जशपुर-झारखंड क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम साईंटांगरटोली एवं नीमगांव में फ्लैग मार्च किया गया,

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

जनमानस को सुरक्षा का बोध दिलाने एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न करने हेतु डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जशपुर-झारखंड क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम साईंटांगरटोली एवं नीमगांव में फ्लैग मार्च किया गया,

जनमानस को सुरक्षा का बोध दिलाने एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न करने हेतु डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जशपुर-झारखंड क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम साईंटांगरटोली एवं नीमगांव में फ्लैग मार्च किया गया,

 फ्लैग मार्च में झारखंड के रायडीह थाना स्टाॅफ, सी.आर.पी.एफ. 139 बटालियन, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधि./कर्मचारी भी सम्मिलित थे,

आम जनता को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु अपील किया गया,



जशपुरनगर:- आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 जिले में भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु प्रषासन एवं पुलिस की तैयारियां पूर्ण है। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन एवं पुलिस की टीमें द्वारा आचार संहिता पालन कराने की दिशा में कार्यवाही की जा रही है एवं उसे अमल में लाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु स्थैतिक निगरानी दल, उड़नदस्ता के साथ प्रशासन व पुलिस अधिकारीगण लगातार राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार सामग्रियों एवं अवैध मादक मदार्थों के परिवहन पर निगाह रखी जा रही है। सोशल मीडिया निगरानी सेल द्वारा व्हाट्सअप, फेसबुक, ट्वीटर जैसे मीडिया प्लेटफार्म की नियमित माॅनिटरींग की जा रही है। भड़काऊ पोस्ट, साम्प्रदायिक माहौल खराब करने वाले सामग्री की भी निगरानी की जा रही है।   




   

                     इसी तारतम्य में सुरक्षा का बोध कराने के उद्देष्य से दिनांक 02.11.2023 को डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप एवं अन्य अधि/कर्मचारियों के साथ जशपुर-झारखंड के सीमावर्ती ग्राम लोदाम से ग्राम साईंटांगरटोली तक पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया, ततपश्चात लोदाम से नीमगांव तक फ्लैगमार्च किया गया। फ्लैगमार्च दौरान डीआईजी द्वारा उपस्थित आमजनों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। आमजन चुनाव प्रभावित करने वाले, उत्पात मचाने वाले एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के संबंध में सूचना *पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाईल नंबर-9479193699 पर 24 घंटे* दे सकते हैं। 

                            डीआईजी द्वारा आम जनों को संबोधित करते हुये कहा गया कि *”समाज के लिये, देश के लिये अपनी शक्ति का इस्तेमाल करना चाहिये, जो मतदान करना चाहता है उसे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी, पुलिस द्वारा क्षेत्र का लगातार पेट्रोलिंग/भ्रमण किया जा रहा है, अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो कठोर कार्यवाही की जायेगी, अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की जानकारी तत्काल देने हेतु कहा गया ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके। कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें, प्रशासन का साथ देने हेतु कहा गया।“* उपस्थित लोगों ने कानून व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करना बताये। 

                          उक्त फ्लैगमार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री राजेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रषेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक श्री धुर्वेश जायसवाल, चौकी प्रभारी लोदाम उप निरीक्षक अशोक यादव, थाना प्रभारी रायडीह उप निरीक्षक अमित कुमार, सी.आर.पी.एफ. 139 वाहिनी के अधि./कर्म. एवं छत्तीसगढ़ शसस्त्र बल के अधि./कर्मचारी उपस्थित थे।  




Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom