पत्थलगांव क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

पत्थलगांव क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी



पत्थलगांव। पत्थलगांव थानाक्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थलगांव पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए शव कक्ष में रखवाया है, उसके पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मल बड़ा पिता बुधराम बड़ा 52 वर्ष निवासी दर्रापारा कश्मीरी गली पत्थलगांव जो कि रिक्शा चलाने का काम करता है, अपना काम करने के पश्चात वह अपने घर गया और बाहर टहल कर घर वापस आया। घर आने के बाद वह बैठ गया, फिर अचानक बेहोश होता और तबियत खराब होता देख परिजन उसे अस्पताल लाये। जहां उसकी मृत्यु हो गई, मुह से झाग जैसा निकलता देख अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात जहरीली जीव जंतु के काटने से उसकी मौत हुई है। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पायेगा।

दूसरी घटना कुकुरभूका गांव की है जहां विजिन टोप्पो, पिता अल्फोन्स टोप्पो उम्र 18 वर्ष निवासी कुकुरभुका जो देर रात गांव में चल रहे नाटक देखने के बाद अपने घर लौट रहा था तभी रास्ते मे उसका बाईक अनियंत्रित हो गया और वह गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे रात 3 बजे लगभग घायलावस्था में तत्काल पत्थलगांव के सिविल अस्पताल लाये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनो मामलों में पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom