कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों डॉ. विनय जयसवाल और बृहस्पत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों डॉ. विनय जयसवाल और बृहस्पत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर

कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों डॉ. विनय जयसवाल और बृहस्पत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर






रायपुर। अपनी पार्टी के खिलाफ जाने के कारण छत्तीसगढ़  कांग्रेस कमेटी ने दो पूर्व विधायकों पर बड़ा एक्शन लिया है।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और डॉ. विनय जयसवाल को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित किया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दोनों पूर्व विधायकों ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह निर्णय लिया है।

बता दें कि पूर्व विधायकों की बैठक कुछ देर पहले ही विनय जयसवाल के घर चल रही थी। इसे लेकर कांग्रेस में हलचल तेज हो गई थी  वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर हार का ठीकरा फोड़ा था। लिहाजा, ऐसे नेताओं को सबक सिखाने के लिए इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने संज्ञान लेकर निष्कासन की कार्यवाही की है। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom