छत्तीसगढ़ राज्य में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, राज्य सरकार ने एक साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अफसरों का किया तबादला

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ राज्य में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, राज्य सरकार ने एक साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अफसरों का किया तबादला

छत्तीसगढ़ राज्य में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, राज्य सरकार ने एक साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अफसरों का किया तबादला



छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य सरकार ने एक साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अफसरों का तबादला किया है। इसे लेकर सोमवार को आदेश भी जारी कर दिया गया है। स्थांनांतरित अफसरों में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर के अलावा निगम आयुक्त भी शामिल हैं।






डॉ. रेणुका श्रीवास्तव का तबादला मंत्रालय में किया गया है। इसी प्रकार अविनाश भोई अपर कलेक्‍टर कवर्धा, निष्ठा पाण्डेय तिवारी अपर कलेक्‍टर मुंगेली, सूर्यकिरण तिवारी मंत्रालय, विजेन्द्र सिंह पाटले अपर कलेक्टर मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, अनुपम तिवारी अपर कलेक्टर कोरबा, दशरथ सिंह राजपूत आयुक्त, नगर पालिक निगम, भिलाई चरौदा, जिला दुर्ग, दिप्ती गौते अपर कलेक्टर, बलौदाबाजार भांटापारा, राम प्रसाद चौहान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर, अजय कुमार त्रिपाठी मंत्रालय, दीनदयाल मंडावी संयुक्‍त कलेक्‍टर धमतरी, प्रकाश कुमार भारद्वाज, सयुक्त कलेक्टर, नारायणपुर, उमेश कुमार पटेल, सयुक्‍त कलेक्‍टर राजनांदगांव, डा प्रियंका वर्मा संयुक्‍त कलेक्‍टर रायगढ़ बनाया गया है।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom