विप्र महिला मंडल के तत्वाधान में शासकीय माध्यमिक शाला में न्यौता भोज का आयोजन हुआ

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

विप्र महिला मंडल के तत्वाधान में शासकीय माध्यमिक शाला में न्यौता भोज का आयोजन हुआ

 विप्र महिला मंडल के तत्वाधान में शासकीय माध्यमिक शाला में न्यौता भोज का आयोजन हुआ

 विप्र महिलाओं ने स्कूली बच्चों, शिक्षकों सहित पत्रकारों को कराया न्यौता भोज




पत्थलगांव। स्थानीय शासकीय माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव के छात्र छात्राओं के लिए प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से प्रभावित होकर विप्र महिला मंडल पत्थलगांव की महिलाओं ने भी न्यौता भोज कार्यक्रम का आयोजन कर स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मे भोजन किया। स्कूली बच्चों ने भी स्वादिष्ट भोजन का सेवन कर आनन्दित व प्रफुल्लित हुए। स्कूली बच्चों सहित स्कूल प्रबंधन के प्राचार्य ,बीआरसी, व शिक्षक शिक्षिकाओं व स्थानीय पत्रकारों ने भी न्यौता भोज का आनंद उठाया। विप्र महिला मंडल पत्थलगांव की ऊर्जावान महिलाओं ने न्यौता भोज आयोजन के साथ ही महिला दिवस भी मनाया । कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर की गई । इस आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन ने भी महिला मंडल को धन्यवाद प्रेषित किया। साथ ही विप्र महिला मंडल ने भीषण गर्मी में पढ़ते देख 03 नग सीलिंग फैन देने की भी बात कही जिससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। 

उक्त भोज कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य श्रीमती तन्नू ठाकुर, मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक भीमसेन स्वर्णकार, बीआरसी वेदानंद आर्या, सीएससी धनुराम यादव सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

न्यौता भोज कार्यक्रम को सफल बनाने में विप्रमहिला मंडल की अध्यक्ष शारदा शर्मा, उपाध्यक्ष मंजू मिश्रा, सीता शर्मा, गायत्री शर्मा, स्नेहलता शर्मा,ममता शर्मा,मालती शर्मा, वंदना शर्मा, कंचन तिवारी ,स्नेहलता तिवारी, रजनी शर्मा, दीपा शर्मा, सुनीता शर्मा, निक्की तिवारी, पूनम शर्मा, विभा तिवारी, सरिता मिश्रा, सीमा शर्मा, यामिनि शर्मा, भाग्य श्री शर्मा, स्मृति मिश्रा, सहित विप्र समाज के  वीरेंद्र तिवारी, अंकित शर्मा, सौरभ त्रिपाठी  एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom