नशे के विरूद्ध पुलिस और प्रशासन ने छेड़ा अभियान, सार्वजनिक स्थलों में बीडी/सिगरेट पीने पर हुई कार्यवाही

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

नशे के विरूद्ध पुलिस और प्रशासन ने छेड़ा अभियान, सार्वजनिक स्थलों में बीडी/सिगरेट पीने पर हुई कार्यवाही

नशे के विरूद्ध पुलिस और प्रशासन ने छेड़ा अभियान, सार्वजनिक स्थलों में बीडी/सिगरेट पीने पर हुई कार्यवाही

पूरे जिले में COTPA एक्ट के तहत कुल 76 प्रकरणों में चालानी कार्यवाही की गई,






 नाबालिग को धूम्रपान सामग्री विक्रय करने पर भी COTPA एक्ट के तहत कार्रवाई होगी एवं नशे की सामग्री जप्त की जाएगी,

 इस दौरान आम लोगों को COTPA एक्ट के संबंध में जागरूक किया गया,


नशे की विरुद्ध जशपुर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल करते हुये साथ मिलकर पूर्व में दिनांक 23.05.2024 को पुलिस कार्यालय में मीटिंग आयोजित की गई थी, जिसमें COTPA एक्ट के तहत् कार्यवाही करने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा COTPA एक्ट के संबंध में विगत 01 सप्ताह तक आमलोगों को जागरूक किया गया है। 

                    इसी क्रम में आज दिनांक 01.06.2024 को COTPA एक्ट के उल्लंघन करते पाये जाने पर थाना जशपुर क्षेत्र से 20 प्रकरण,थाना पत्थलगांव से 10, थाना बगीचा से 15, थाना फरसाबहार से 04, थाना कुनकुरी से 20 प्रकरण, थाना कांसाबेल से 07 प्रकरण में चालानी कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही निरंतर चलती रहेगी। 

                       सार्वजनिक स्थलों में बीडी/सिगरेट पीने पर निरंतर कार्यवाही की जाएगी साथ ही नाबालिग को धूम्रपान सामग्री विक्रय करने पर भी COTPA एक्ट के तहत कार्रवाई होगी एवं नशे की सामग्री जप्त की जाएगी।

                                 पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि - "COTPA एक्ट के संबंध में जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है, इस एक्ट के उल्लंघन करते पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी, उक्त कार्यवाही निरंतर चलेगी।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom