छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के 595 प्राध्यापक पदों पर निकाली भर्ती

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के 595 प्राध्यापक पदों पर निकाली भर्ती

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के 595 प्राध्यापक पदों पर निकाली भर्ती

सरकार ने प्राध्यापकों की सीधी भर्ती के लिए भर्ती नियम में किया बड़ा बदलाव 

56 हजार से 01 लाख तक होगा वेतनमान



छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त मांग पत्रों के आधार पर प्राध्यापक के 595 पदों पर भर्ती के लिए पात्र एवं इक्षुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 08/08/2024 से 06/09/2024 तक विभाग के अधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर आमंत्रित किया गया है। आवेदन फॉर्म में त्रुटी सुधार 07 सितम्बर से 13 सितम्बर 2024 तक किया जायेगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद सरकारी कॉलेजों में पहली बार प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने प्राध्यापकों की सीधी भर्ती के लिए भर्ती नियम में बड़ा बदलाव किया है। प्राध्यापक बनने के लिए स्थानीय निवासियों के लिए उम्र सीमा 56 वर्ष कर दी है, यह स्थानीय निवासियों के लिए छूट होगी। एक जनवरी 2021 की तिथि से अभ्यर्थी की उम्र 31 साल से कम नहीं और 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। बाकी अन्य राज्यों के लिए उम्र सीमा 45 वर्ष रखी गई।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सितंबर 2021 प्राध्यापकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें उम्र सीमा को लेकर विवाद शुरू हो गया था, बाद में भर्ती रोक दी गई थी। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने आते ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्राध्यापक पद के लिए संबंधित विषय में पीएचडी अनिवार्य है। इसके अलावा कम से कम 120 अनुसंधान अंक प्राप्त किए हों। सहायक प्राध्यापक के रूप में लगातार 10 वर्ष का अनुभव जरूरी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के सूचीबद्ध जर्नल में 10 शोध प्रकाशन भी जरूरी है। नियुक्ति लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए होगी।

भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन 18 सितंबर की रात्रि 11:59 बजे तक कर सकते हैं। इस पद हेतु मान्यता प्राप्त वि. वि. से सम्बंधित विषय से पीएचडी की उपाधि हो।छत्तीसगढ़ के निवासी के लिए निःशुल्क। छत्तीसगढ़ के बाहर के उम्मीदवार के लिए 400/- रूपये है। आवेदन फीस को डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

हालांकि किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। एक शुल्क में केवल एक बार ही त्रुटि सुधार आनलाइन किया जा सकेगा। प्राध्यापकों की भर्ती से नैक की ग्रेडिंग में भी आसानी होगी। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसरों को उच्च पद पर पहुंचने का अवसर मिलेगा।

इसकी चयन में पहले लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार एवम इसके बाद मेरिट के आधार पर चयन किया जायेगा। वहीं वेतनमान  56 हजार से 01 लाख तक होगा। 


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom