झरिया यादव कर्मचारी संगठन खारीझरिया के नदी तट पर भगवान श्री कृष्ण की करेंगे पूजा अर्चना

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

झरिया यादव कर्मचारी संगठन खारीझरिया के नदी तट पर भगवान श्री कृष्ण की करेंगे पूजा अर्चना

झरिया यादव कर्मचारी संगठन खारीझरिया के नदी तट पर भगवान श्री कृष्ण की करेंगे पूजा अर्चना

जानिए कौन कौन शामिल होंगे वरिष्ट कार्यकर्ता......



जशपुर/दुलदुला ।  हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास माना जाता है। हर साल रक्षाबंधन के आठवें दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष 26 अगस्त और 27 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा करके व्रत का पारण करते हैं। इस जन्माष्टमी के दिन अलग अलग रंग के कपड़ों का अलग महत्व होता है। कुछ रंगों के कपड़ों को पहनना बहुत शुभ माना जाता है। कुछ रंग तो भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय हैं और इन रंगों को पहनने से व्यक्ति को मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपने मन में श्रद्धा और भक्ति रखें। 

 जशपुर जिले में झरिया यादव कर्मचारी संगठन जिला जशपुर के  तत्वधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का तैयारी पूर्ण कर गयी है। ग्राम खारीझरिया नदी के पावन तट पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन झरिया समाज के वरिष्ट कार्यकर्ता सह जिला समिति झरिया यादव समाज के जिला कोषाअध्यक्ष मुख्य अतिति होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता झरिया यादव समाज के उपाध्यक्ष श्री किशन राम यादव (प्रधान) पाठक होंगे एवं जिले भर के समस्त झरिया यादव समाज के कर्मचारी सामिल होंगे गोकुलनंद यादव, रामचंद्र यादव, उमेश यादव, प्रेमशीला यादव, सोनसाय यादव, पंचम यादव, राधेश्याम यादव, प्रियंका यादव, रामनंदन यादव, भजन यादव, बालेश्वर यादव, सुरेश यादव, ईश्वर यादव, सजीव यादव, महेश्वर यादव, तथा झरिया यादव समाज के वरिष्ट कार्यकर्ता के रूम में सुदबल यादव, सुंदर यादव, कुंधवाज कुंध्वज यादव, खुलन यादव,कृष्णा यादव, खगेश्वर यादव, हरिकिशन यादव, नरेश यादव, उजित यादव, भोभनाथ यादव,नंदलाल यादव समाज के माताओं बहनों बंधुओं की उपस्थिति में ग्राम खारीझरिया में झरिया यादव समाज के ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना, कीर्तन भजन का आयोजन किया जाएगा।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom