मिनी माता सम्मान 2024 के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

मिनी माता सम्मान 2024 के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

 मिनी माता सम्मान 2024 के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित



जशपुरनगर। छ.ग.शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2024 हेतु ’’मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’’ हेतु आवेदन, नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। मिनी माता सम्मान के तहत् अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाली राज्य की महिला, अशासकीय संस्था को 2 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है।

          अतः ऐसी महिला, संस्था जिन्होंने महिलाओं के क्षेत्र में महिला उत्थान के क्षेत्र में कोई भी विशेष कार्य किया हो तो वे अपने विशेष कार्य को 10 अक्टूबर 2024 तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जायेगा। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जशपुर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom