उप मुख्यमंत्री अरुण साव अध्ययन दौरे पर अमेरिका रवाना

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

उप मुख्यमंत्री अरुण साव अध्ययन दौरे पर अमेरिका रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव अध्ययन दौरे पर अमेरिका रवाना

सड़क परियोजनाओं का करेंगे अवलोकन, सड़क निर्माण तकनीकों की लेंगे जानकारी

एशियन डेवलपमेंट बैंक की कार्यशाला में भी होंगे शामिल

बीते दिनों पूर्व वीजा नही मिलने के कारण दिल्ली से खाली हाथ लौटना पड़ा था



रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर नौ दिवसीय अध्ययन दौरे पर सोमवार की देर रात अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उनके साथ जा रहे हैं। दोनों सोमवार रात साढ़े 11 बजे की नई दिल्ली-न्यूयॉर्क फ्लाइट से अमेरिका के लिए रवाना हुए। वे अमेरिकी समय के अनुसार मंगलवार सवेरे 06:20 बजे न्यूयॉर्क पहुंचेंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपने अमेरिका अध्ययन प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, केलिफोर्निया और सेन फ्रांसिस्को में सड़क परियोजनाओं का भ्रमण करेंगे और सड़क निर्माण तकनीकों की जानकारी लेंगे। वे इस दौरान एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा आयोजित कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण में भी हिस्सा लेंगे। वे वहां उन्नत सड़क परियोजनाओं के साथ ही अच्छी गुणवत्ता के सड़क निर्माण और छत्तीसगढ़ में इन्हें लागू करने के संबंध में चर्चा करेंगे। श्री साव 18 सितम्बर को भारत लौटेंगे।

बता दें कि बीते कुछ दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव को अमेरिका दौरे पर जाना था। लेकिन उनको अमेरिका ने वीजा नहीं दिया। जिसके कारण उनका दौरा रद्द हो गया था। बताया जा रहा है कि उनके साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के सचिव कमलप्रीत भी अमेरिका जाने वाले थे। जो साव के साथ चार दिन तक दिल्ली में रुके रहे। वीजा नहीं मिलने पर अब दोनों को रायपुर वापस लौटना पड़ा था। अमेरिका दौरे के लिए डिप्टी सीएम साव और उनके विभागीय सचिव 26 अगस्त को रायपुर से दिल्ली पहुंचे थे। अधिकारियों को उम्मीद थी कि उप मुख्यमंत्री के साथ उनके सचिव को अमेरिका वीजा जारी कर देगा। लेकिन 4 दिन की कोशिश के बाद भी वे लोग खाली हाथ रहे थे।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom