जशपुर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में धान से भरी ट्रक को जप्त कर कार्यवाही हेतु राजस्व विभाग को सौंपा

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

जशपुर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में धान से भरी ट्रक को जप्त कर कार्यवाही हेतु राजस्व विभाग को सौंपा

जशपुर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में धान से भरी ट्रक को जप्त कर कार्यवाही हेतु राजस्व विभाग को सौंपा

पुलिस द्वारा आईसर 407 ट्रक क्र. सी.जी. 14 एम.क्यू. 7244 में लोड 100 बोरी धान को जप्त किया गया



वाहन मालिक का नाम:- विशाल गुप्ता निवासी जशपुर,

चालक का नाम:- देवलाल केरकेट्टा निवासी पुरनानगर जशपुर 

                       मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु पूरे जिले में प्रभावी रात्रि गष्त/पेट्रोलिंग की जा रही है। बीती रात्रि थाना कुनकुरी पुलिस टीम को रात्रि गष्त के दौरान नेशनल हाईवे-43 में रोड पर संदिग्ध अवस्था में आईसर वाहन 407 क्र. सी.जी. 14 एम.क्यू. 7244 में खपाने के उद्देष्य से धान का परिवहन करने की जानकारी मिलने पर उक्त वाहन को रोककर तलाषी लेने पर वाहन में भारी मात्रा में धान मिला, इस संबंध में वाहन चालक देवलाल केरकेट्टा निवासी पुरनानगर जशपुर को लोड धान के संबंध में पूछने पर बताया कि ट्रक एवं धान का मालिक विशाल गुप्ता निवासी जशपुर है। 

                 थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में इसकी सूचना तत्काल एसडीएम कुनकुरी नंदजी पाण्डे, नायब तहसीलदार श्री अरूण बंजारे को दी जाकर मौके पर बुलाया गया एवं आगामी कार्यवाही हेतु उन्हें सौंपा गया।

                   इस कार्यवाही में उप निरीक्षक सुनील सिंह, स.उ.नि. मनोज साहू, प्र.आर. छविकांत पैंकरा, आर. 315 राजेन्द्र तिर्की इत्यादि का योगदान रहा है।

                     विदित हो की इसके पूर्व भी कुंजारा जंगल से ट्रैक्टर के माध्यम से लकड़ी चोरी करने के आरोपी को पकड़कर वन विभाग को सौपा गया है।

              पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि :- जशपुर पुलिस की प्रभावी रात्रि गस्त का ही परिणाम है कि विगत दिनों हुए चंदन लकड़ी चोरी, मोटरसाइकिल चोरी के आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है, जशपुर पुलिस की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom