छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा SSE 2023 का किया फाइनल रिजल्ट जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा SSE 2023 का किया फाइनल रिजल्ट जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा SSE 2023 का किया फाइनल रिजल्ट जारी

जारी परिणाम में इस बार पांच ओबीसी और पांच जनरल के अभ्यर्थियों ने टाप-10 में जगह बनाई

रिजल्ट की घोषणा होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी अभ्यर्थियों को चयन होने की दी बधाई



छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा SSE 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ फाइनल मेरिट लिस्ट की भी घोषणा हो गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के अंतर्गत विभिन्न 17 सेवाओं के लिए यह परीक्षा आयोजित की थी। प्रारंभिक परीक्षा 2023 में 242 पदों के लिए कुल 3597 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। वहीं प्रीलिम्स के बाद छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 24, 25, 26 और 27 जून को 2024 को किया गया था।

मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर साक्षात्कार के लिए 703 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए थे। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर 2024 से 28 नवंबर 2024 तक किया गया। जिसके बाद 28 नवंबर को साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होते ही आयोग ने फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

वहीं इस रिजल्ट की घोषणा होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी अभ्यर्थियों को चयन होने की बधाई दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 में हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

इन पदों के लिए हुई परीक्षा

डिप्टी कलेक्टर, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला महिला एंव बाल विकास अधिकारी, जिला पंजीयक, राज्य कर सहायक आयुक्त, अधीक्षक जेल जिला, सहायक संचालक आदिम जाती तथा अनुसूचित जनजाति, सहायक पंजीयक, जिला सेनानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, सहायक निरीक्षक, सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद शामिल है।

विष्णु देव सरकार आने के बाद यह पहले परिणाम जारी किए गए है। जिसमें टाप-10 सूची में छह पुरूष, जबकि चार महिला अभ्यर्थी शामिल है। जारी परिणाम में इस बार पांच ओबीसी और पांच जनरल के अभ्यर्थियों ने टाप-10 में जगह बनाई है। 

टॉपर रविशंकर वर्मा मूलत: कोसमंदी, पलारी, बलौदाबाजार जिले के रहने वाले है। वे 2021 की सीजीपीएससी परीक्षा से रोजगार अधिकारी के रूप में भी चयन हो चुका है। अभी कोरिया जिले में ट्रेनिंग पर था। वहीं रविशंकर इससे पहले नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में भी काम करते थे। 2022 में सीजीपीएससी में चयन होने के बाद नोएडा से आ गया। रविशंकर के पिता बालकृष्ण वर्मा किसान है। वहीं माता योगेश्वरी साहू गृहणी है।

जारी मेरिट सूची के अनुसार टॉप पर अभ्यर्थी

श्रेणी प्राप्तांक रविशंकर वर्मा ओबीसी 803.5, मृणमयी शुक्ला जनरल 798, आस्था शर्मा जनरल 783.5, किरण राजपूत जनरल 773, नंदिनी ओबीसी 772.5 सोनल यादव ओबीसी 772, दिव्यांश सिंह चौहान जनरल 771 शशांक कुमार जनरल 768.5, पुनीत राम ओबीसी 768, उत्तम कुमार ओबीसी 766.5 प्राप्त हुवा है।

2021 की परीक्षा विवादों में

छत्तीसगढ लोक सेवा आयोग के राज्य सिविल सेवा भर्ती परीक्षा 2021 के भर्ती को लेकर विवाद है। इसमें पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ओर उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल की गिरफ्तारी भी हो गई है। 2021 में 171 पदों भर्ती हुई। सूची में से 18 ऐसे नामों को आरोप पत्र के जरिए सार्वजनिक किया था, जो कि रसूखदारों से जुड़े रहे।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom