छत्तीसगढ़ में 9 स्कूलों को मान्यता न मिलने से लगा एक बड़ा झटका

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ में 9 स्कूलों को मान्यता न मिलने से लगा एक बड़ा झटका

छत्तीसगढ़ में 9 स्कूलों को मान्यता न मिलने से लगा एक बड़ा झटका

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने राज्य के 184 स्कूलों में से केवल 175 को दी मान्यता

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने रायपुर के 3 और प्रदेश के कुल 9 स्कूलों की  कर दी मान्यता रद्द



रायपुर। छत्तीसगढ़ में 9 स्कूलों को मान्यता न मिलने से एक बड़ा झटका लगा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने राज्य के 184 स्कूलों में से केवल 175 को मान्यता दी है, जबकि बाकी 9 स्कूलों के आवेदन को मानक पूरा न करने के कारण अस्वीकार कर दिया गया।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने रायपुर के 3 और प्रदेश के कुल 9 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है और इसकी सूची जारी की है। इसमें बताया गया है कि मापदंड का पालन न करने वाले स्कूलों को मान्यता नहीं दी गई। इसमें दुर्ग और कवर्धा के 2-2, महासमुंद और कोरिया के 1-1 स्कूल शामिल हैं। मंडल सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि कुल 184 स्कूलों में से 175 को मान्यता दी गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी मापदंड के अनुसार स्कूल की भूमि, भवन, संकाय, छात्रों की दर्ज संख्या अनुसार बैठक व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान, प्रसाधन और शैक्षणिक स्टाफ होनी चाहिए। अन्य सुविधाओं में फर्नीचर, विद्युत, वित्तीय व्यवस्था, विद्यार्थियों की सुरक्षा आदि मापदंड होनी चाहिए।

इन मापदंड का पालन नहीं करने पर 9 स्कूलों को मान्यता नहीं दी गई। इनमें रायपुर के 3 स्कूल है। इनमें ब्लेसिंग उमावि सड्डू जिला रायपुर। शांति निकेतन पब्लिक उमावि बोरिया कला और वीर छत्रपति शिवाजी प्रोफ़ेसर कॉलोनी रायपुर। दुर्ग के दीक्षा पब्लिक हाईस्कूल कृष्णा नगर सुपेला। इंडियन पब्लिक स्कूल नंदनी रोड जामुल। कवर्धा के लिटिल फ्लावर हाई स्कूल सैगोना, लक्ष्य पब्लिक स्कूल हाईस्कूल रैतापारा कबीरधाम। महासमुंद के आइडियल कॉन्वेंट हाईस्कूल घोड़ारी बिरकोना और कोरिया के कोरिया ज्ञान गंगा हाईस्कूल शिवपुर चरचा।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom