छत्‍तीसगढ़ के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर कर रहे साल बदलने का बेसब्री से इंतजार

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्‍तीसगढ़ के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर कर रहे साल बदलने का बेसब्री से इंतजार

छत्‍तीसगढ़ के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर कर रहे साल बदलने का बेसब्री से इंतजार 

छत्‍तीसगढ़ में बड़े स्‍तर पर होगी 10 आईएएस अफसरों की पदोन्‍नति  



छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का दौरा जारी है। नए साल में राज्य सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन करने की तैयारी है। 

साल का अंतिम महीने शुरू होने के साथ ही सरकारी अफसर पदोन्‍नति की राह देखने लगते हैं। इस बार छत्‍तीसगढ़ में बड़े स्‍तर पर आईएएस अफसरों की पदोन्‍नति होनी है। इनमें सचिव बनने की कतार में खड़े अफसरों की संख्‍या 11 है। इसके साथ ही12 स्पेशल और 18 ज्वाइंट सिकरेट्री बनेंगे।

इस बात पर छत्‍तीसगढ़ के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर साल बदलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश के 40 से ज्‍यादा आईएएस अफसर पदोन्‍नति की कतार में हैं। इनमें सिकरेट्री, स्‍पेशल सिकरेट्री और ज्‍वाइंट सकिरेट्री रैंक पर पदोन्‍नति होनी है। कुल 11 अफसर सिकरेट्री बनने की कतार में खड़े हैं, हालांकि इनमें से केवल 10 ही पदोन्‍नत हो पाएंगे। ये सभी 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। इस में जिस अफसर को प्रमोशन नहीं मिल पाएगा वे हैं समीर विश्‍नोई। समीर विश्‍नोई ईडी की गिरफ्त में हैं।

इसके साथ ही 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर अगले साल स्‍पेशल स‍िकरेट्री बनेंगे। इस बैच में 11 अफसर हैं। इनमें रजत बंसल, शिव अनंत तायल, रीतेश अग्रवाल, अभिजीत सिंह, रणवीर शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, तारन प्रकाश सिन्‍हा, इफ्फत आरा, दिव्या मिश्रा, पुष्पा साहू और संजय अग्रवाल शामिल हैं।

इसी तरह 2016 बैच के आईएएस डॉ. रवि मित्तल, राहुल देव, विनय लंगेह, जयश्री जैन, चंदन त्रिपाठी, प्रियंका महोबिया, फरिहा आलम, रोक्तिमा यादव, दीपक अग्रवाल, तुलिका प्रजापति, अरविंद एक्का, लीना मंडावी, संतनेदेवी जांगड़े, संजय कन्नौजे, सुखनाथ अहिरवार, भगवान सिंह उइके और गोपाल वर्मा ज्‍वाइंट सिक्रेटरी प्रमोट होंगे।





Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom