छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पुलिस विभाग की फाइनल लिस्ट की जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पुलिस विभाग की फाइनल लिस्ट की जारी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पुलिस विभाग की फाइनल लिस्ट की जारी

अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट पर देख सकते है रिजल्ट , टॉप टेन में 1 महिला अभ्यर्थी शामिल



रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पुलिस विभाग की सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक ( प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (रेडियो), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई हैं। जारी लिस्ट में 2618 अभ्यर्थियों का नाम शामिल है। अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in की पर देख सकते हैं।

बता दें अर्जुन सिंह ने मेरिट लिस्ट में टॉप किया है, अभिषेक पाठक दूसरे और मनोज कुमार तीसरे स्थान पर है। विकास केरकेट्टा चौथे, संजय कुमार पांचवे, अनुराग छठवें और महेन्द्र कुमार सातवें स्थान पर है। टॉप टेन कैंडिडेट्स में केवल 1 ही महिला अभ्यर्थी शीलू श्रीवास्तव 8वें नंबर पर हैं। 9वें नंबर पर नीरज तिर्की और 10वें स्थान पर संजय सिंह है।

गौरतलब है कि इन पदों के लिए मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 29 मई 2023 को किया गया था। जिसमें 971 पदों पर भर्ती होनी थी। इसके बाद परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर अपलोड कर दावा आपत्ति मंगाई गई थी। जिसके बाद ही ये चयन सूची जारी की कई है। मेरिट लिस्ट पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।




Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom