राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ में रायपुर में होगा जनादेश परब कार्यक्रम

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ में रायपुर में होगा जनादेश परब कार्यक्रम

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ में रायपुर में होगा जनादेश परब कार्यक्रम

केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा आज राजधानी रायपुर में जनादेश परब सहित अन्य विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में सुशासन के एक साल की दिखेगी झलक



रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में जनादेश परब मनाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में एक बजे से होगा जिसमें राज्य सरकार के सुशासन के एक साल की झलक दिखाई देगी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज 13 दिसम्बर को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे।  केन्द्रीय मंत्री नड्डा दोपहर 3 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और वहां से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे, जहां वे जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात शाम 4.55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। केन्द्रीय मंत्री नड्डा शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय श्री गोपाल व्यास के निवास जांएगे। इसके बाद वे 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

जनादेश परब में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में मंत्रीगण श्री केदार कश्यप, श्री रामविचार नेताम, श्री दयाल दास बघेल, श्री ओ.पी. चौधरी, श्री लखन लाल देवांगन, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री टंकराम वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि विधायक श्री राजेश मूणत, श्री गुरू खुशवंत साहेब, श्री सुनील कुमार सोनी, श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री मोती लाल साहू, श्री अनुज शर्मा और श्री इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहेंगे।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom