जशपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गिरफतार

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

जशपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गिरफतार

जशपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गिरफतार

आरोपी को लैलूंगा जिला रायगढ़ से किया गिरफ्तार



मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक  15.11.24 को जशपुर जिले के एक थाने  में प्रार्थिया ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसे एक व्यक्ति द्वारा शादी का प्रलोभन देकर  वर्ष 2023 से लगातार उसके  साथ दैहिक शोषण कर रहा था, जिससे मेरे द्वारा शादी के बारे में पूछने पर अब शादी से इंकार कर रहा है।

                  जिस पर थाने में  आरोपी के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376(2)( n)  के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था, आरोपी आरोपी अमरदीप तिग्गा रिपोर्ट दिनांक से फरार होने से जशपुर पुलिस लगातर उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान साइबर सेल की सहायता से आरोपी के लैलूंगा  जिला रायगढ़ में होने की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (भा. पु. से.) के दिशा निर्देश व नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लैलूंगा जिला रायगढ़ से  आरोपी को हिरासत में लिया  गया है।

             पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (भा.पु. से.) बताया  कि जशपुर पुलिस महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति अत्यंत सजग है, उनके विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध, के अपराधियों  के खिलाफ जशपुर पुलिस द्वारा त्वरित,सक्त व कठोर  कार्यवाही  किया जावेगा।।

 उपरोक्त कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में डी एस पी अजाक/क्राइम भावेश समरथ, उप निरीक्षक  खोम राज सिंह ठाकुर, आरक्षक शिव शंकर, आरक्षक अविनाश लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom