सड़क किनारे मिला घायल युवक, राहगीरों ने कराया अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने की मृत घोषित, पत्थलगांव थाना क्षेत्र का मामला

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

सड़क किनारे मिला घायल युवक, राहगीरों ने कराया अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने की मृत घोषित, पत्थलगांव थाना क्षेत्र का मामला

सड़क किनारे मिला घायल युवक, राहगीरों ने कराया अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने की मृत घोषित, पत्थलगांव थाना क्षेत्र का मामला




पत्थलगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत राहगीरों को एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। जिसे दो व्यक्तियों ने पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती करा कर वहां से चले गए। चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति की जांच की, चिकित्सकों ने उसे मृत पाया। इसकी सूचना अस्पताल के कर्मचारियों ने पत्थलगांव थाने में दी। इसके पश्चात पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का मर्ग इंटीमेशन कर विवेचना में लिया था।

इसी दौरान परिजनों का पता चलते ही मृत व्यक्ति के परिजनों ने थाने आकर उक्त मृत व्यक्ति की पहचान दीपक सिदार पिता जनक सिदार उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी रघुनाथपुर जमचट्टा कोतबिया पारा के रूप में की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दीपक कुमेकेला अपने ससुराल मोटरसाइकिल बनवाने आया था। वह 13 दिसंबर की रात वह कुमेंकला से पालीडीह के लिये निकला था, रात 11:00 लगभग दो व्यक्तियों के द्वारा उसे घायल अवस्था में पत्थलगांव सिविल अस्पताल भर्ती कर दिया गया था। भर्ती करने वाले उसे छोड़कर वहां से चले गए। डॉक्टरो के द्वारा जांच करने पर उसे मृत पाया गया। डॉक्टर ने उसके मौत का कारण सिर में गंभीर चोट का लगना बताया है जिसकी वजह से युवक की मृत्यु हुई है। अस्पताल के कर्मचारियों के सूचना पर पुलिस ने उसके परिजनों की खोजबीन चालू की, परिजनों के आने के बाद मृतक की पहचान हो पाई उसके पश्चात पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा और पत्थलगांव पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। देखना होगा कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु किस वजह से हुई है, मृतक की मृत्यु का उचित कारण पोस्टमार्टम एवम विवेचना के बाद ही पता चल सकेगा।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom