रोजाना फरियादियों का हुजूम पहुंच रहा डीडीसी सालिक साय के द्वार

Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Ads

Footer Copyright

रोजाना फरियादियों का हुजूम पहुंच रहा डीडीसी सालिक साय के द्वार

रोजाना फरियादियों का हुजूम पहुंच रहा डीडीसी सालिक साय के द्वार





कांसाबेल।प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य जनसेवक सालिक साय के कार्यालय में रोजाना क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रही है। कांसाबेल स्थित कार्यालय में सालिक साय जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं।

जनता के बीच बढ़ती उनकी लोकप्रियता उन्हें एक जननेता के रूप में उभार रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सालिक साय हमेशा उनकी परेशानियों को प्राथमिकता देते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं।

इसी क्रम में, बड़ी संख्या में लोग अपने मुद्दों को लेकर सालिक साय के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठाए।

सालिक साय के प्रयासों और जनसेवा की भावना ने उन्हें क्षेत्र के लोगों का चहेता बना दिया है। क्षेत्र की जनता उन्हें सर आंखों पर बिठाकर रखती है और उनकी सेवा भावना की सराहना करती है।जनता का विश्वास और समर्थन सालिक साय के प्रति दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जो उन्हें क्षेत्र का सशक्त और भरोसेमंद जननेता बना रहा है।

*20 वर्षों से जनता की सेवा में समर्पित जनसेवक* 

सालिक साय जनता की सेवा में समर्पित एक ऐसा व्यक्तित्व, जिसने बीते 20 वर्षों में जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर समाज के विकास और कल्याण के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया है।इन वर्षों में उन्होंने अपने कार्यों और नीतियों से न केवल जनता का विश्वास जीता, बल्कि  हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी और नेतृत्व ने समाज को नई दिशा दी है।जनता के बीच उनकी पहचान एक जनसेवक के रूप में है, जो हर समय आमजन की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom