प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और स्कूल व कॉलेज छात्राओं के लिए एक और छुट्टी की खुशखबरी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और स्कूल व कॉलेज छात्राओं के लिए एक और छुट्टी की खुशखबरी

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और स्कूल व कॉलेज छात्राओं के लिए एक और छुट्टी की खुशखबरी

छत्तीसगढ़ में बच्चे और बड़े, सभी इस दिन घर-घर जाकर करते है अन्न का दान ग्रहण 



रायपुर। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और स्कूल व कॉलेज छात्राओं के लिए एक और छुट्टी की खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ की ओर से जारी अवकाश की तिथियों के अनुसार 13 जनवरी को प्रदेश में स्थानीय अवकाश घोषित है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, प्राइवेट व निजी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी। बता दें 13 जनवरी यानी सोमवार को छेरछेरा पुन्नी त्योहार मनाया जाएगा।

राज्य शासन की ओर से जारी वर्ष 2025 के लिए सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाश की तिथियों में शासकीय कर्मी को स्वेच्छानुसार केवल 3 ऐच्छिक अवकाश की पात्रता होगी। वहीं बैंकोें की वार्षिक लेखाबंदी 01 अप्रैल सोमवार का अवकाश के केवल बैंकों एवं कोषालयों के लिए घोषित किया गया है। फिलहाल जनवरी में छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्योहार छेरछरा और मॉ शाकंभरी जयंती पर मनाया जाएगा। इसे लेकर अवकाश घोषित किया है।

धन नहीं धान का होता है दान

छेरछेरा पर्व पौष पूर्णिमा के दिन छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल 2024 में छेरछेरा पर्व कल यानी 13 जनवरी को मनाया जाएगा। इसे छेरछेरा पुन्नी या छेरछेरा तिहार भी कहते हैं। इसे दान लेने-देने का पर्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दान करने से घरों में धन धान्य की कोई कमी नहीं होती इस दिन छत्तीसगढ़ में बच्चे और बड़े, सभी घर-घर जाकर अन्न का दान ग्रहण करते हैं।

 छत्तीसगढ़ में इन दिन रहेंगे सार्वजनिक अवकाश

महाशिवरात्रि 26 फरवरी, होली 14 मार्च, ईद-उल-फितर 31 मार्च, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 1 अप्रैल, महावीर जयंती 10 अप्रैल, 18 अप्रैल गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, बकरीद 7 जून, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, ईद-ए-मिलाद 6 सितंबर, दशहरा 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर, 5 नवंबर गुरु नानक जन्म दिवस और क्रिसमस 25 दिसंबर।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom