छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिन, बधाइयों का लगा तांता, गृह ग्राम बगिया में परिजनों के साथ मनाएंगे जन्म दिवस

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिन, बधाइयों का लगा तांता, गृह ग्राम बगिया में परिजनों के साथ मनाएंगे जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिन, बधाइयों का लगा तांता, गृह ग्राम बगिया में परिजनों के साथ मनाएंगे जन्म दिवस




रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिवस है। उनके जन्म दिवस के अवसर पर दिग्गज नेताओं के साथ  साथ अन्य लोग भी बधाई दे रहे हैं।सीएम विष्णु देव साय अपने जन्म दिवस गृह ग्राम बगिया में परिजनों के साथ मनाएंगे। सीएम आज सुबह 9 बजे बगिया को लिए रवाना होंगे।और शाम ,5.30बजे राजधानी लौटेंगे।

उनके जन्म दिवस के अवसर पर लोग बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें बधाई दी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोसल मीडिया ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। 

ओपी चौधरी ने जन्मदिन की बधाई दी - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है- वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व अपार ऊर्जा प्रदान करें, ताकि छत्तीसगढ़ निरंतर विकास-जनकल्याण के पथ पर अग्रसर रहे। आपका जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो। अरुण साव ने लिखा, राष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के हित को सर्वोपरि रखकर छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा. श्री विष्णु देव साय जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom