1 अप्रैल 2025 यानी आज से देशभर में कई नए नियम लागू, छत्तीसगढ़ में भी इन बदलावों का दिखेगा असर

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

1 अप्रैल 2025 यानी आज से देशभर में कई नए नियम लागू, छत्तीसगढ़ में भी इन बदलावों का दिखेगा असर

1 अप्रैल 2025 यानी आज से देशभर में कई नए नियम लागू, छत्तीसगढ़ में भी इन बदलावों का दिखेगा असर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 1 रुपए की हुई कमी



रायपुर। 1 अप्रैल 2025 यानी आज से देशभर में कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं। जो टैक्स, बैंकिंग, बीमा, सार्वजनिक सेवाओं और परिवहन से जुड़े हैं। छत्तीसगढ़ में भी इन बदलावों का असर देखने को मिलेगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का मुख्य बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 1 रुपए की कमी करने की घोषणा की थी। वित्त मंत्री की घोषणा के बाद वाणिज्यिक कर विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। 

प्रदेश में पेट्रोल एक रुपए सस्ता हो गया है, हालांकि प्रदेश के 5 टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ने से सफर महंगा भी होगा। ये बढ़ोतरी 5 रुपए से 15 रुपए तक होगी। अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं।

पेट्रोल सस्ता- राज्य सरकार ने VAT की कटौती की है, इसकी वजह से आज 1 अप्रैल 2025 से लोगों को छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 1 रुपए सस्ता मिलेगा।

प्रदेश में ई-ऑफिस सिस्टम लागू हो रहा है। PAN-आधार लिंकिंग पर जुर्माना 1 अप्रैल 2025 से PAN को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। जिन लोगों ने अभी तक यह लिंकिंग नहीं की है, उन्हें जुर्माना भरना पड़ सकता है। यह नियम टैक्सपेयर्स के लिए परेशानी का सबब बन सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो तकनीकी रूप से इस प्रक्रिया को समझने में असमर्थ हैं। सरकार ने इस नियम को लागू करने के लिए पहले से कई बार समयसीमा बढ़ाई थी, लेकिन अब सख्ती बरती जा रही है। 

छत्तीसगढ़ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2025 से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। अप्रैल 2019 से पुराने वाहनों के मालिकों को यह प्लेट लगवानी होगी, वरना 1 से 15 अप्रैल तक समझाइश के बाद जुर्माना लगाया जाएगा। राज्य में 40 लाख से ज्यादा वाहनों में यह प्लेट लगनी है, लेकिन अभी तक केवल 50 हजार वाहनों में ही यह काम पूरा हुआ है। इन बदलावों का असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखेगा। 

राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया गया है। जिसका फायदा अप्रैल महीने से मिलेगा। यानी मार्च की सैलरी में ये पैसा जुड़कर आएगा।

इन्फ्रास्ट्रक्चर- राज्य सरकार अपने बजट का 26 हजार 341 करोड़ पूंजीगत व्यय करेगी। यानी सड़कें, ब्रिज, स्कूल-कॉलेज,अस्पताल बनेंगे, ये खर्च आम लोगों की सुविधा पर होगा। ये काम आज (मंगलवार) से ही शुरू होगा।

ई-वे बिल बनवाने के नियम में सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख के सामान पर लागू किया गया है। जो आज 1 अप्रैल से लागू होगा।

40 हजार व्यापारियों की 10 साल से पुरानी VAT और CST की 25 हजार से कम की बकाया राशि माफ की गई है।

ई-ऑफिस सिस्टम- आज 1 अप्रैल से जिला और संभाग कार्यालयों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू होगा। कम्प्यूटर पर फाइलें चलेंगी। संबंधित अफसर के पास संबधित फाइल पहुंचने का SMS भी पहुंचेगा।

शराब सस्ती होगी - छत्तीसगढ़ में आज से शराब सस्ती हो जाएगी। आबकारी विभाग के मुताबिक रिटेल वाइन शॉप में अधिक बिकने वाली बोतलों में 20, 40, 150, 200 और 300 रुपए तक कम कीमतों में शराब मिलेगी है। बार में भी शराब के दाम घटेंगे।






Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom