प्री.एम.सी.ए, उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (वि/यां), पी.पी.टी. की प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

प्री.एम.सी.ए, उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (वि/यां), पी.पी.टी. की प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

प्री.एम.सी.ए, उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (वि/यां), पी.पी.टी. की प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू



रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए प्री.एम.सी.ए की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आवेदक व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 तक है। परीक्षा की संभावित तिथि 1 मई 2025 दिन गुरूवार को बिलासपुर एवं रायपुर में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट

vyapamcg.cgstate.gov.in

पर उपलब्ध है।


उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (वि/यां) के पदों की भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (वि/यां) के पदों की भर्ती परीक्षा 2025 (पीएचएसई25) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2025 तक है। परीक्षा की संभावित तिथि 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार को राज्य के 05 जिला मुख्यालय अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर एवं रायपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट

vyapamcg.cgstate.gov.in

पर जाकर देख सकते है।


पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.पी.टी. की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट

vyapamcg.cgstate.gov.in

पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 तक है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 1 मई 2025 दिन गुरूवार को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom